शादी के 17 साल बाद विवाह पंजीकरण के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे योगी के मंत्री
शादी के 17 साल बाद विवाह पंजीकरण के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे योगी के मंत्री
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के विवाह पंजीकरण जरूरी किए जाने के बाद सूबे के वक्फ और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री मोहसिन रजा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और विवाह पंजीकरण के लिए अपील की। पत्नी फौजिया के साथ पहुंचे रजा ने एडीएम दफ्तर में निकाह के पंजीकरण का आवेदन किया। मोहसिन रजा और फौजिया की शादी 17 साल पहले हुई थी।

मंत्री के विवाह पंजीकरण पर मां जाहिदा बेगम और उनके ससुर जमाल हामिद ने गवाह के तौर पर दस्तखत किए। रजा ने उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले के लिए जागरुकता के उद्देश्य से अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराया।
मोहसिन रजा ने इस दैरान कहा कि देश संविधान से चलता है ना कि धर्म से। प्रदेश सरकार ने समाज के हित में निकाह तथा विवाह के पंजीकरण का आदेश दिया है। सभी समुदायों के लोगों के इसके लिए आगे आना चाहिए क्योंकि ये आमजन के हित में ही लिया गया फैसला है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में गुरुवार को फैसला लिया गया कि अब उत्तर प्रदेश में विवाह के बाद पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। प्रदेश की कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश विवाह पंजीकरण नियमावली 2017 को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब प्रदेश में हर धर्म के लोगों को विवाह के बाद विवाह का पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।












Click it and Unblock the Notifications