'यूपी में का बा' गायिका नेहा सिंह राठौर को पुलिस ने थमाया नोटिस, जानिए पूरा मामला

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को यूपी में का बा गाना गाने वाली लोकप्रिय गायिका नेहा सिंह राठौर को नोटिस जारी किया है। नेहा के खिलाफ यह नोटिस अपने वीडियो के जरिए लोगों में नफरत फैलाने के लिए जारी किया गया है।

neha singh

Recommended Video

    'UP में Ka Ba' गाने वाली Neha Singh Rathore को पुलिस ने थमाया नोटिस, जानें मामला | वनइंडिया हिंदी

    उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को यूपी में का बा गाना गाने वाली लोकप्रिय गायिका नेहा सिंह राठौर को नोटिस जारी किया है। नेहा के खिलाफ यह नोटिस अपने वीडियो के जरिए लोगों में नफरत फैलाने के लिए जारी किया गया है। दरअसल नेहा ने यूपी में का बा सीजन-2 गाने को ट्विटर और यूट्यूब पर लॉन्च किया था, जिसके बाद उन्हें यह नोटिस थमाया गया है। कानपुर पुलिस की टीम नेहा सिंह के कानपुर स्थित घर पर मंगलवार रात को पहुंची और उन्हें सेक्शन 160 के तहत यह नोटिस थमाया है।

    पुलिस ने जो नोटिस जारी किया है उसमे नेहा के गाने के वीडियो के कुछ अंश को लेकर जानकारी मांगी है, यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पूछा है कि क्या जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमे आप हैं, अगर हां तो क्या वीडियो को आपने ही अपलोड किया है। पुलिस ने यह भी पूछा है कि क्या जो वीडियो यूट्यूब और ट्विटर पर शेयर किया गया है वह चैनल आपका ही है या नहीं।

    पुलिस ने पूछा है कि क्या वीडियो में जो गाना है उसके बोल आपने ही लिखे हैं, अगर हां तो क्या आप इस बोल पर अडिग हैं। अगर आपने बोल नहीं लिखे हैं तो क्या बोल लिखने वाले ने आपकी इजाजत ली थी। पुलिस ने यह भी पूछा है कि क्या आप इस वीडियो के समाज में गलत प्रभाव से वाकिफ हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने नेहा से इस वीडियो को लेकर तीन दिन के भीतर सफाई मांगी है। अगर वह तीन दिन के भीतर जवाब नहीं देती हैं तो उनके खिलाफ आईपीसी और सीआरपीसी के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    यूपी पुलिस के नोटिस के अनुसार इस गाने ने समाज में नफरत और तनाव को बढ़ाने का काम किया है और आप कानूनी तौर पर इस नोटिस का जवाब देने के लिए बाध्य हैं। लिहाजा नोटिस मिलने के तीन दिन के भीतर आपको इसका जवाब देना है। अगर आपका जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है, आपके खिलाफ आईपीसी और सीआरपीसी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाएगा और कानूनी तौर पर जांच शुरू की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+