UP Mainpuri News: पिता बनाते हैं पंचर, बेटे ने लाया प्रदेश में चौथा स्थान, मां-बाप की खुशी का ठिकाना नहीं
UP Mainpuri News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा शनिवार को कक्षा दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया। रिजल्ट जारी किए जाने के बाद यूपी के कई बच्चों ने अपने जीवन के संघर्षों के बीच परीक्षा में बेहतर स्थान हासिल किया है, अब उन छात्रों की चर्चा जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश में भी हो रहा है।
ऐसे ही कक्षा 12वीं के मैनपुरी के एक छात्र हैं मोहम्मद सहीम। मोहम्मद सहीम ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में 97.20 फ़ीसदी अंक हासिल किया है। इतना अंक पाने के बाद सहीम मैं उत्तर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है तथा जिले में भी टॉप किया है।

सहीम के घर वालों को इसके बारे में जानकारी मिली तो माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पूरे बस्ती के लोग जश्न मना रहे हैं और रिश्तेदार तथा जानने वाले लोग बधाइयां दे रहे हैं।
सहीम के पिता बनाते हैं पंचर
मोहम्मद सहीम मैनपुरी जनपद के महमूद नगर मोहल्ला के रहने वाले हैं। सहीम के पिता इरशाद मोहम्मद साइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर पंचर बनाते हैं और मजदूरी करते हैं। मेहनत मजदूरी कर उन्होंने बेटे कोई सफल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा।
वहीं मोहम्मद सहीम की मां रजिया बेगम गृहणी हैं। परिवार में कोई भी शख्स इतना पढ़ा लिखा नहीं था जो मोहम्मद सहीम को गाइड कर सके। मोहम्मद सहीम द्वारा बताया गया कि लोगों के मुंह से टॉपर्स की बात सुनने के बाद उन्होंने भी टॉप करने की ठान ली थी।
बनना चाहते हैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर
मोहम्मद सहीम का कहना है कि भविष्य में वे सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। सहीम की मेहनत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सहीम ने रसायन विज्ञान में 99, गणित में 98, भौतिक विज्ञान में 97 अंग्रेजी में 96 और हिंदी में 96 नंबर हासिल किया है।
सहीम का कहना है कि कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता है यदि इंसान ठान ले तो उसे सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने गुरुजनों को दिया है। सहीम की सफलता के बाद उनके परिवार में जश्न मनाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications