UP Liquor Price Hike: यूपी में आज से महंगी हुई शराब और बीयर, जानिए कितने फीसदी बढ़े दाम
up liquor price hike: शराब के शौकीनों को 1 अप्रैल से उत्तर प्रदेश में और ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। नई आबकारी नीति के तहत सभी ब्रांड्स के अंग्रेजी,देसी और बीयर के दामों में 10 फीसदी का इजाफा हो गया है।

up liquor price hike news today: अगर आप भी शराब पीने के शौकीन है तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। क्योंकि, आज यानी 1 अप्रैल से उत्तर प्रदेश में शराब पीने के लिए आपकों और ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। दरअसल, नए वित्तीय वर्ष की शुरूआत होने के साथ ही प्रदेश में देशी व अंग्रेजी शराब के साथ-साथ बीयर के दामों में भी इजाफा हुआ हैं।
बता दें, योगी कैबिनेट ने 29 जनवरी को आबकारी नीति वर्ष 2023-2024 को मंजूरी दे दी थी, जिसमें लाइसेंस फीस में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। इन नई आबकारी नीति के तहत उत्तर प्रदेश के अंदर आज यानी 1 अप्रैल से सभी ब्रांड्स के अंग्रेजी,देसी और बीयर के दामों में 10 फीसदी का इजाफा हो गया है।
शराब के दामों 10 फीसदी इजाफा होने के बाद देसी शराब के पव्वे में 5 रुपये रुपये तक वृद्धि की गई है। जबकि,अंग्रेजी शराब के पॉपुलर ब्रांड पर 10 रुपये की वृद्धि की गई है। वहीं बीयर के दाम में 5 रुपये से लेकर 7 रुपये बढ़े हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार आबकारी विभाग ने 45 हजार करोड़ के राजस्व का लक्ष्य रखा था।
इसके लिए जनवरी में नई आबकारी नीति को यूपी कैबिनेट में मंजूरी दी गई थी, जिसके तहत शराब विक्रेताओं को पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस बार देशी व अंग्रेजी शराब तथा बीयर की दस प्रतिशत अधिक बिक्री करनी होगी। इसके साथ ही माडल शाप पर मदिरा पान का शुल्क दो लाख रुपये से बढ़ाकर अब तीन लाख रुपये निर्धारित किया गया है।
Recommended Video
खबर के मुताबिक, शराब की दुकानों के खुलने और बंद होने का समय भी पुराना ही रहेगा। लेकिन, विशेष मौकों पर सरकार की अनुमति से देर रात तक दुकानें खुल सकती है। इसके अलावा गाजियाबाद, नोएडा और लखनऊ नगर निगम क्षेत्र के पांच किलोमीटर के दायरे में पड़ने वाले होटल और क्लब्स में भी लाइसेंस फीस में बढ़ोत्तरी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications