यूपी विधान परिषद: श्रीरामचरितमानस को लेकर CM योगी ने विपक्ष को जमकर कोसा, जानिए 5 बड़ी बातें

सीएम ने कहा कि यूपी में जिन लोगों ने राम को कोसा था, जनता ने उन्हें कहां पहुंचा दिया। जो कहते थे अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता, वहां भगवान राम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ

UP Budget 2023: उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानमंडल के सत्र के दौरान सीएम योगी ने गुरुवार को विधान परिषद में विपक्ष पर जमकर हमला बोला। योगी ने एक बार फिर श्रीरामचरितमानस का जिक्र करते हुए कहा कि जिनके संस्कार अपनी विरासत को कोसने वाले हैं, वही लोग भगवान राम और मध्यकाल के महान संत तुलसीदास पर इस प्रकार की टिप्पणी कर रहे हैं। योगी ने कहा कि जिन लोगों ने भी राम को लेकर सवाल खड़ा किया उनकी हालत कैसी है किसी से छिपा नहीं है।

जिन्होंने राम को कोसा, उनकी हालत दयनीय

जिन्होंने राम को कोसा, उनकी हालत दयनीय

सीएम ने कहा कि यूपी में जिन लोगों ने राम को कोसा था, जनता ने उन्हें कहां पहुंचा दिया। जो कहते थे अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता, वहां भगवान राम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। 2024 में जब भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे तब पूरा भारत, पूरा विश्व हमारी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व की अनुभूति करेगा।

ग्लोबल इनवेस्टर समिट विकास की राह में मील का पत्थर

ग्लोबल इनवेस्टर समिट विकास की राह में मील का पत्थर

बजट पर विधानसभा में विपक्ष को करारा जवाब देने के बाद गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में बजट पर चर्चा करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उनका फोकस फरवरी में संपन्न हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर रहा। उन्होंने कहा कि हमने फरवरी 2018 में यूपी इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया था। 2023 में फिर से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट किया गया। पहले जहां 4.68 लाख करोड़ के प्रस्ताव आते थे, आज उसी यूपी में 35 लाख करोड़ के प्रस्ताव आए हैं। केवल एनसीआर तक ही ये सीमित नहीं है, पूर्वांचल और बुंदेलखंड में लाखों करोड़ के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इसके लिए अभियान चलाना पड़ा। 6 साल तक टीम यूपी लगातार काम करती रही, पसीना बहाया तब परसेप्शन बदला।

विदेशों से लेकर प्रदेश के पिछड़े इलाकों तक से आ रहा निवेश

विदेशों से लेकर प्रदेश के पिछड़े इलाकों तक से आ रहा निवेश

सीएम योगी ने कहा कि हमारी टीम दुनिया के 16 देशों और भारत के आठ शहरों में से बड़े पैमाने पर निवेश लेकर आई। हमारे जनप्रतिनिधियों ने यूपी के हर जिले में निवेशक सम्मेलन किए। यूपी की ये सबसे बड़ी सफलता है कि जहां 75 जनपद कवर हो रहे हैं तो वहीं सबसे पिछड़े इलाके पूर्वांचल और बुंदेलखंड से भी भारी निवेश हुआ है। पहले यूपी के इन्वेस्टर्स समिट लखनऊ में न होकर दिल्ली और मुम्बई में होते थे। पूछा जाता था कि यूपी में क्यों नहीं करते तो जवाब मिलता था कि यूपी में कोई नहीं आएगा।

हम विकास की बात करते हैं, वो जाति की बात करते हैं

हम विकास की बात करते हैं, वो जाति की बात करते हैं

सीएम योगी ने एक बार फिर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि मैंने कल भी कहा था कि समस्या के समाधान के दो रास्ते होते हैं, या तो उसमें भाग लो या उससे भाग लो। हमारे पास समाधान करने वाली टीम है। जब हम वसुधैव कुटुम्बकम की बात करते हैं तो वो जाति की बात करते हैं। जब हम ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की बात करते हैं तो वह जाति की बात करते हैं। जब हम बजट की बात करते हैं तो वो जाति की बात करते हैं। ये सब जानते हुए कि इसी कारण ये यूपी के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा हुआ था। इस संबंध में एक बड़े विद्वान ने कहा था कि समस्या का समाधान इस बात पर निर्भर करता है कि आपका सलाहकार कौन है। दुर्योधन का सलाहकार शकुनि था और अर्जुन के सलाहकार श्रीकृष्ण थे।

विकास के सही ट्रैक पर बढ़ रहा है यूपी

विकास के सही ट्रैक पर बढ़ रहा है यूपी

सीएम ने कहा कि हमें गौरव की अनुभूति होती है कि यूपी आज वैल्यू सरप्लस स्टेट है। पहले बजट का 8 फीसदी भाग ऋण का ब्याज चुकता करने में जाता था, आज ये 6 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि अमृत काल का प्रथम बजट देश के सबसे बड़े राज्य में तब सामने आया है जब यूपी ने कोरोना महामारी का प्रकोप झेला। आज यूपी से कोरोना समाप्त है। यूपी विकास के सही ट्रैक पर आगे बढ़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+