UP Legislative Council by-poll: बीजेपी ने जीतीं दोनों सीट, सपा प्रत्याशी हारे
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। सपा के दोनों उम्मीदवार हार गए हैं।

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की दो सीटों पर आज हुए उपचुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। बीजेपी प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह और पद्मसेन चौधरी जीत गए हैं। लखनऊ स्थित सचिवालय के 'तिलक भवन' में सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 4 बजे तक चली। इसके बाद 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू, जिसके नतीजे बीजेपी के पक्ष में आए। बीजेपी और सपा ने इस चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। पढ़ें इस खबर से जुड़ा हर अपडेट लाइव-
LIVE Feed
वहीं दूसरी ओर वोट देने के बाद मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि ये बीजेपी के लोग लैटरल एंट्री पर एक जवाब नहीं दे सकते। बीजेपी के लोगो ने आउट सोर्स में मनमानी भर्ती की है, उसका जवाब उनके पास नहीं है। ये लोग बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने जो अधिकार दिए थे उन अधिकारों को छीनने का काम कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications