Karhal By Election Result 2024: करहल में फिर चल गई सपा की साइकिल, भतीजे ने फूफा को हराया
UP Karhal By Election Result 2024: उत्तर प्रदेश की करहल विधानसभा उपचुनाव में फूफा-भतीजे की जंग में भतीजे तेज प्रताप सिंह अपने फूफा अनुजेश प्रताप सिंह पर भारी पड़े हैं। तेज प्रताप सिंह सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के रिश्ते में पोते लगते हैं, जिन्होंंने उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी और रिश्ते में अपने फूफा अनुजेश प्रताप सिंह को हरा दिया है।
Recommended Video
करहल विधानसभा उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अवनीश सिंह शाक्य तीसरे नंबर पर रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक सपा प्रत्याशी तेज प्रताप सिंह 14,725 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार को हरा दिया है। वहीं बसपा प्रत्याशी काफी पीछे रह गए हैं।

सपा की परंपरागत गढ़ करहल में पार्टी प्रत्याशी आगे
करहल विधानसभा सीट यूपी की सबसे हॉट सीटों में से मानी जाती है, जो कि मुलायम परिवार और सपा का गढ़ मानी जाती है। सपा को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने यहां से मुलायम परिवार के ही रिश्तेदार पर दांव लगाया था।
अखिलेश यादव के इस्तीफे से खाली हुई सीट
लेकिन, पार्टी का वह दांव नहीं चल पाया है। यादव जाति के मतदाताओं की बहुलता वाली मैनपुरी जिले की इस सीट पर 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा सुप्रीमो और पूर्व सीएम अखिलेश यादव जीते थे।
सपा सांसद के बहनोई हैं, बीजेपी प्रत्याशी
इस बार के लोकसभा चुनाव में अखिलेश कन्नौज से सांसद बन गए, जिसके बाद उन्हें करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देना पड़ा। बीजेपी प्रत्याशी अनुजेश प्रताप सिंह सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के बहनोई हैं।
यूपी में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव करवाए गए हैं, और लोकसभा चुनावों से उलट बीजेपी एक बार फिर से मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी पर काफी भारी पड़ी है।
करहल के अलावा यूपी में जिन 8 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव करवाए गए हैं, उनमें सीसामऊ, कटेहरी, मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, फूलपुर और मझवां की सीटें शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications