UP Kabaddi League: 25 दिसंबर से शुरू होगा यूपी कबड्डी लीग का दूसरा सीजन, CM योगी करेंगे शुभारंभ
UP Kabaddi League Season 2: उत्तर प्रदेश में खेलों का उत्सव एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। प्रदेश की अपनी यूपी कबड्डी लीग (UPKL) का दूसरा सीजन इस साल 25 दिसंबर से मैदान में उतरने जा रहा है। बीते साल शुरू हुई इस लीग ने न सिर्फ कबड्डी प्रेमियों का ध्यान खींचा था बल्कि कई नए खिलाड़ियों को पहचान भी दिलाई थी।
अब जब सीजन 2 की तैयारियां जोरों पर हैं, तो लीग को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी पूरा समर्थन मिला है। योगी ने कहा कि यह लीग युवाओं को आगे बढ़ाने और प्रदेश में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा देने का काम करेगी। सीजन 2 को लेकर लीग डायरेक्टर संभव जैन ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री का पूरा समर्थन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लीग को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को सशक्त बनाने और खेलों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने पर काम कर रही है। योगी ने कहा कि खेल न सिर्फ युवाओं को जोड़ते हैं बल्कि समाज में गर्व और आत्मविश्वास भी पैदा करते हैं।
ये भी पढ़ें: UP की बदलती तस्वीर, 8 साल में 8 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, CM योगी ने दी जानकारी
स्थानीय खिलाड़ियों को मंच
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि प्रदेश के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए ज्यादा अवसर मिलें। यूपीकेएल इसी मकसद से शुरू किया गया था। पहले सीजन में कई नए खिलाड़ियों की खोज हुई थी और उन्हें बड़ा मंच मिला।
सीजन 2 पर खास फोकस
लीग डायरेक्टर संभव जैन ने कहा कि इस बार प्रतियोगिता को और बड़ा बनाने की तैयारी है। उनका कहना है कि सरकार के सहयोग से प्रदेश में खेल संस्कृति मजबूत हो रही है और दूसरा सीजन ज्यादा भागीदारी और टैलेंट की खोज पर केंद्रित रहेगा।
मुख्यमंत्री रहेंगे मुख्य अतिथि
योगी आदित्यनाथ ने यूपीकेएल की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे स्थानीय खिलाड़ियों को पहचान मिल रही है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि वे लीग के दूसरे सीजन के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें: UP Weather News: यूपी में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी बारिश












Click it and Unblock the Notifications