इन्वेस्टर्स समिट से जाम हुई लखनऊ एयरपोर्ट की पार्किंग, इलाहाबाद-बनारस डायवर्ट की गईं फ्लाइट्स

इन्वेस्टर्स समिट: जाम हुई लखनऊ एयरपोर्ट की पार्किंग, डायवर्ट की गईं फ्लाइट्स

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार से यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2018 का आगाज हो गया। दो दिन तक चलने वाले इस समिट में बुधवार को मुकेश अंबानी, गौतम अडानी और आनंद महिंद्रा समेत देश के दिग्गज उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया। समिट में जहां यूपी को 4 लाख 28 हजार करोड़ रुपए के निवेश की सौगात मिली, वहीं बड़े उद्योगपतियों और केंद्रीय मंत्रियों के चार्टेड विमान उतरने के कारण लखनऊ एयरपोर्ट का पार्किंग एरिया बुरी तरह जाम हो गया। हालात यहां तक आ पहुंचे कि एयरक्राफ्ट पार्किंग के लिए कुछ फ्लाइट्स को इलाहाबाद और वाराणसी की ओर डायवर्ट किया गया।

चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा रही चाक चौबंद

चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा रही चाक चौबंद

समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वीवीआईपी लोगों के हिस्सा लेने के चलते लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था भी काफी चाक चौबंद कर दी गई। आपको बता दें कि समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया और कार्यक्रम में कुल 18 केंद्रीय मंत्रियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मुकेश अंबानी, गौतम अडानी समेत दिग्गज उद्योगपतियों ने यूपी में कुल 4 लाख 28 हजार करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की।

सादी वर्दी में तैनात रही पुलिस

सादी वर्दी में तैनात रही पुलिस

समिट में वीवीआईपी की शिरकत के चलते ना केवल एयरक्राफ्ट, बल्कि हाईफाई लग्जरी गाड़ियों का एक बेड़ा भी पार्किंग में तैयार रखा गया। यही नहीं, एयरपोर्ट से वीवीआईपी गाड़ियों को रवाना करने वाले यूपी पुलिस के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए थे कि ड्यूटी के दौरान वो अपनी खाकी वर्दी के बजाय सामान्य कपड़ों में रहें।

पहले दिन 4.28 लाख करोड़ रुपए के निवेश की सौगात

पहले दिन 4.28 लाख करोड़ रुपए के निवेश की सौगात

आपको बता दें कि इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन देशभर के नामी-गिरामी उद्योगपतियों ने यूपी में निवेश की घोषणा की। उत्तर प्रदेश को कुल 4.28 लाख करोड़ रुपए के निवेश की सौगात मिली। रिलायंस ने जहां यूपी में 10 हजार करोड़ के निवेश का वादा किया, तो वहीं अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी ने 35 हजार करोड़ रुपए निवेश करने का ऐलान कर दिया। उत्तर प्रदेश सरकार पहले दिन करीब 1,045 एमओयू साइन करने में सफल रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+