Indian Railway:वाराणसी मंडल के यूसुफपुर- गाजीपुर रेलखंड पर कार्य के चलते बदला इन ट्रेनों का मार्ग, देखें डिटेल
Railway Update Latest News In Hindi Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु वाराणसी मंडल के युसुफपुर-गाजीपुर खण्ड के मध्य ब्रिज संख्या- 72ए, 57ए, 62एफ, 64बी, 66बी, 71बी एवं 44ए के रिप्लेसमेंट हेतु आर.सी.सी. बाॅक्स के लंचिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में यातायात एवं पावर ब्लाॅक दिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन निम्नवत रहेगा।

मार्ग परिवर्तन-
- नई दिल्ली से 02 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-बलिया के रास्ते चलाई जायेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 02 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-बलिया के रास्ते चलाई जायेगी।
- छपरा से 03 एवं 05 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 05135 छपरा-औंड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।
Indian Railway: सहरसा- अंबाला कैंट स्पेशल ट्रेन 18 नवंबर से यात्रियों की राह बनाएगी आसान, देखें डिटेल
- बलिया से 03 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 11072 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।
- बरौनी से 03 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 15231 बरौनी-गोंडिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-बलिया के रास्ते चलाई जायेगी।
- सूरत से 02 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 09065 सूरत-छपरा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-बलिया के रास्ते चलाई जायेगी।
- नई दिल्ली से 02 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 22582 नई दिल्ली-बलिया विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-बलिया के रास्ते चलाई जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications