UP IAS Transfer: यूपी में फिर हुए 17 आईएएस अफसरों के तबादले, दी गई ये नई जिम्मेदारी

UP IAS Transfer: यूपी में फिर हुए 17 आईएएस अफसरों के तबादले, दी गई ये नई जिम्मेदारी

लखनऊ, 19 सितंबर: IAS Transfer in UP: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार (18 अगस्त) को एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। सरकार ने 17 आईएएस अधिकारियों का इधर से उधर कर दिया। इसमें पांच प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष, 6 जिलों के सीडीओ और 2 नगर आयुक्त शामिल हैं। शासन की ओर से जारी रविवार को जारी आदेश के तहत गृह विभाग में विशेष सचिव आरपी सिंह को इसी पद पर भाषा विभाग में भेजा गया है, साथ ही इनको हिंदी संस्थान का निदेशक भी नियुक्त किया गया है।

 UP IAS Transfer: Yogi government transferred 17 IAS officers see complete list

वहीं, अपर आयुक्त आबकारी दिव्य प्रकाश गिरि को विशेष सचिव खाद्य एवं रसद बनाया गया है। चंदौली के डीएम के पद से हटाए गए संजीव सिंह को वित्त विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। रविवार को जारी हुए तबादला आदेश के मुताबिक, संयुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त कृष्ण कुमार गुप्ता को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा बनाया गया है। इनके अलावा गाजियाबाद के नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर को गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपध्यक्ष का चार्ज सौंपा गया है।

तो वहीं, वाराणसी के सीडीओ अभिषेक गोयल को वीसी वाराणसी विकास प्राधिकरण बनाया गया है। सीडीओ अतुल वत्स को सुल्तानपुर से अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का वीसी बनाया गया। डॉ. अंकुर लाठर को अमेठी के सीडीओ के पद से उपाध्यक्ष बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण का वीसी बनाया गया है। इसी तरह मथुरा के सीडीओ नितिन गौड़ को नगर आयुक्त गाजियाबाद और चित्रकूट के सीडीओ अमित आसरी अलीगढ़ का नगर आयुक्त बनाया गया है। जबकि रामपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मनीष मीणा को सीडीओ मथुरा बनाया गया है।

कानपुर नगर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल को सीडीओ वाराणसी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मेरठ सूरज पटेल को सीडीओ फतेहपुर बनाया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जालौन अंकुर कौशिक को सीडीओ चित्रकूट व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट झांसी सान्या झाबड़ा को सीडीओ अमेठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बस्ती अमृत पाल कौर को सीडीओ सुल्तानपुर बनाया गया है। फतेहपुर के सीडीओ सत्यप्रकाश को अपर आयुक्त आबकारी प्रयागराज बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+