UP के 60 हजार ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार का तोहफा! अब मिलेगा 40% ज्यादा मानदेय, कब हो सकता है ऐलान?

UP Gram Prahari: उत्तर प्रदेश में सरकारी योजनाओं और मानदेय पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए लगातार राहत भरी खबरें सामने आ रही हैं। रसोइयों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पंचायत सहायकों के बाद अब एक और वर्ग की आमदनी बढ़ने की उम्मीद है। गांवों में पुलिस की मदद करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले कर्मचारी लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

अब उनकी यह मांग जल्द पूरी हो सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्टूबर को बरेली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान वह हजारों कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, अभी मानदेय बढ़ाने का आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। ऐसे में सभी की नजर मुख्यमंत्री के आगामी कार्यक्रम पर टिकी है।

UP Gram Prahari

3500 रुपये हो सकता है मानदेय

योगी सरकार प्रदेश के करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी कर रही है। फिलहाल इन्हें हर महीने 2500 रुपये मिलते हैं। प्रस्ताव के मुताबिक, यह रकम बढ़ाकर 3500 रुपये की जा सकती है। अगर बढ़ोतरी लागू होती है, तो प्रत्येक ग्राम प्रहरी को हर महीने 1000 रुपये और सालभर में 12 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: बंगाल सरकार का बड़ा फैसला! भगिनी निवेदिता योजना को मंजूरी, किन्हें और कैसे मिलेंगे 50 हजार रुपये?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्टूबर को बरेली पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रहरियों को सम्मानित भी कर सकते हैं। इसी मौके पर मानदेय बढ़ाने की घोषणा होने की संभावना है।

क्या काम करते हैं ग्राम प्रहरी?

ग्राम प्रहरी गांवों में पुलिस और आम लोगों के बीच संपर्क बनाए रखने का काम करते हैं। ये स्थानीय थानों से जुड़े होते हैं और संदिग्ध गतिविधियों, आपसी विवादों तथा कानून व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं की सूचना पुलिस तक पहुंचाते हैं। ग्रामीण इलाकों में किसी घटना की जानकारी समय पर मिलने में इनकी भूमिका अहम होती है। हालांकि, सीमित मानदेय के कारण ग्राम प्रहरी लंबे समय से इसकी राशि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

सरकार पर कितना बढ़ेगा खर्च?

प्रदेश में करीब 60 हजार ग्राम प्रहरी हैं। सभी का मानदेय 1000 रुपये बढ़ने पर सरकार को हर महीने लगभग 6 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे। इस हिसाब से सालाना अतिरिक्त खर्च करीब 72 करोड़ रुपये होगा। इसके लिए अनुपूरक बजट में धनराशि की व्यवस्था किए जाने की संभावना है। अंतिम बजट और बढ़ोतरी की तारीख सरकारी मंजूरी के बाद ही स्पष्ट होगी।

रसोइयों और आंगनबाड़ी कर्मियों को राहत

उत्तर प्रदेश सरकार इससे पहले कई वर्गों का मानदेय बढ़ाने के फैसले ले चुकी है। प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाने वाली करीब 3.53 लाख रसोइयों का मानदेय 2000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह किया गया है।

वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 4000 रुपये और सहायिकाओं के मानदेय में 2000 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की गई है।

पंचायत सहायकों का मानदेय भी बढ़ा

प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों का मानदेय 6000 रुपये से बढ़ाकर 9000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। यानी उन्हें हर महीने 3000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। इसके अलावा प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के स्वयंसेवकों का दैनिक भत्ता 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये किया गया है। इससे उन्हें ड्यूटी के प्रत्येक दिन 100 रुपये अधिक मिलेंगे।

पेंशन बढ़ाने की भी तैयारी

ग्राम प्रहरियों के साथ प्रदेश के बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार इन तीनों वर्गों की पेंशन 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह करने की तैयारी में है। प्रस्ताव को मुख्यमंत्री की सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है। इसे नवंबर के दूसरे पखवाड़े में कैबिनेट के सामने रखा जा सकता है। हालांकि, बढ़ी हुई पेंशन लागू करने के लिए अंतिम मंजूरी जरूरी होगी।

1.21 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को फायदा

उत्तर प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन के 67 लाख से अधिक, निराश्रित महिला पेंशन के 42 लाख से ज्यादा और दिव्यांगजन पेंशन के करीब 12 लाख लाभार्थी हैं। इस तरह कुल 1.21 करोड़ से अधिक लोगों को प्रस्तावित बढ़ोतरी का फायदा मिल सकता है।

पेंशन 1500 रुपये होने पर प्रत्येक लाभार्थी को हर महीने 500 रुपये और सालभर में 6000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। फिलहाल इस प्रस्ताव पर अंतिम सरकारी फैसले का इंतजार है।

ये भी पढ़ें: सच में बंद होने वाली है लाड़ली बहना योजना? CM मोहन यादव के बयान के बाद मची हलचल, जानें पूरा सच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+