UP: अवैध शराब की बिक्री को लेकर सख्त हुई सरकार, शुरू किया अभियान, पकड़े जाने पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट

प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार सख्त हो गई है। इसको लेकर प्रदेश सरकार की तरफ से 16 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है।

yogi adityanath

देशभर में नए साल के मौके पर शराब की बिक्री बढ़ जाती है। यही वजह है कि इस दौरान बड़ी मात्रा में लोग अवैध शराब की भी बिक्री करने लगते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार से अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ राज्य भर में 16 दिनों का अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत अवैध शराब बेचने और सप्लाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक यह अभियान 21 दिसंबर से 5 फरवरी 2022 तक चलाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए मंत्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि "माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार आज से पूरे प्रदेश में शराब तस्करी और इसके अवैध निर्माण के खिलाफ 16 दिवसीय विशेष प्रवर्तन अभियान चला रही है। यह अभियान 21 दिसंबर से 5 जनवरी तक चलेगा। राज्य सरकार प्रदेश की जनता की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से चौकन्नी है।

अभियान के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि सरकार साल भर इस तरह के अभियान चलाती है, हालांकि साल के अंत को ध्यान में रखते हुए इसे और तेज कर दिया गया है। मंत्री ने बताया कि अभियान के तहत सुनसान जगहों और पुरानी इमारतों पर नजर रखी जाएगी, ताकि अवैध शराब की बिक्री और अवैध सप्लाई पर कंट्रोल किया जा सके।

मंत्री ने कहा कि अवैध शराब को बढ़ावा देने व बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला भी दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि अवैध शराब की बिक्री की आशंका से बचने के लिए सभी दुकानों पर नियमित रूप से शराब के स्टॉक की जांच की जाएगी। साथ ही शराब के बारकोड की भी गिनती की जाएगी। वहीं, दूसरे राज्यों से शराब की तस्करी न हो, इसका भी बॉर्डर पर ध्यान दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- यूपी नगर निकाय चुनाव: योगी ने 'प्रबुद्ध जन सम्मेलनों' के जरिए पकड़ाई 15,000 करोड़ रुपये की बूस्टर डोज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+