UP Budget Session: यूपी विधानसभा के बजट सत्र का हुआ शुभारंभ, जानिए राज्यपाल के अभिभाषण की खास बातें
UP Governor Anandiben Patel Vidhansabha Latest News Uttar Pradesh: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य विधान मण्डल के वर्ष 2025 के प्रथम सत्र के लिए बुलाई गई दोनों सदनों के समवेत अधिवेशन को संबोधित किया। उनका अभिभाषण कई हिस्सों में हुआ। आइए जानते हैं राज्यपाल के अभिभाषण की खास बातें -
- महाकुंभ आयोजन की सराहना करते हुए राज्यपाल ने इस एक भारत, श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को साकार होना बताया।
- उन्होंने स्वच्छता, सुरक्षा तथा सुव्यवस्था के लिए योगी सरकार की सराहना की।
- राज्यपाल ने महाकुंभ भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।

Bijali Bill News: अगर आप ने भी नहीं जमा किया है बिजली का बिल, तो जल्द उठा लें इस योजना का लाभ, बचे हैं कम समय
राज्यपाल ने महाकुम्भ के अवसर पर पावन त्रिवेणी तट पर हुई मंत्रिपरिषद् की बैठक को ऐतिहासिक बताया।
- उन्होंने यूपी में सुदृढ़ हुई कनेक्टिविटी की सराहना की। प्रदेश में हाईवे, एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और डिफेंस कॉरिडोर की भी चर्चा की।
- सेमीकण्डक्टर पार्क, डेटा सेन्टर पार्क, इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एवं मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर का गवर्नर ने किया जिक्र।- एमएसएमई से 1.65 करोड़ लोगों को मिला रोजगार, स्मार्ट और सेफ बन रहे शहर ।
- प्रदेश में एमएसएमई यूनिट्स के बढ़ते दायरे का राज्यपाल ने किया जिक्र।
- प्रदेश में प्रतिवर्ष 01 लाख नये सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना का है सरकार का लक्ष्य
- शहरी आबादी को क्वालिटी इन्फ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चल रही योजनाओं की दी जानकारी।
- राज्यपाल ने बताया, 17 नगर निगमों में 10 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं पर हो रहा तेजी से काम।
- सरकार का लक्ष्य, अगले 5 साल में 100 नई टाउनशिप की जाएंगी विकसित ।












Click it and Unblock the Notifications