UP News: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव को जमीन पर उतारेगी योगी सरकार
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 19 फरवरी को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC) 4.0 आयोजित कर रही है। इस सेरेमनी में योगी सरकार 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने जा रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीबीसी 4.0 की तैयारियों पर की समीक्षा बैठक की जिसमें इसके बारे में जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा नया उत्तर प्रदेश 'उद्यम प्रदेश' बनकर, भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में देश के विकास को सतत गति दे रहा है।
इसके साथ ही सीएम योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश ने अपनी पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 60 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों की शुरूआत की थी और अब छह वर्ष बाद ग्राउंट ब्रेकिंग सेरेमनी में 10 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह ट्रांसफॉर्मेशन, यह बदलाव, यही स्पीड आपके 'नए उत्तर प्रदेश' की पहचान है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में 10-12 फरवरी, 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का यूपी में आयोजन किया गया। इस समिट में 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव हमारी सरकार को मिले थे। अब लखनऊ में आयोजित की जा रही ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में में दस लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारा जाएगा।
$1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने की दिशा में अहम कदम
सीएम योगी ने कहा 2023 में संपन्न हुई समिट में 25 करोड़ जनता की आकांक्षाओं, युवाओं की अपेक्षाओं को पूरा करेगा, इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा।
ये भी पढ़ें-UP News: मुजफ्फरनगर में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ- पहले दंगे होते थे लेकिन अब दंगामुक्त प्रदेश बन चुका है
करोड़ों युवाओं को रोजगार मिलने की गारंटी
सीएम योगी ने ये भी बताया कि इससे उत्तर प्रदेश में इससे 1.10 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलने की गारंटी है। इसके साथ ही सीएम योगी ने बताया कि 2017 के पूर्व यूपी में बेरोजगारी की दर 19 प्रतिशत से अधिक थी, आज जो घट कर महज दो प्रतिशत बची है। युवाओं को रोजगार मिला है, वे स्वावलंबी बन रहे हैं, उन्हें अपनी पहचान मिली है।
पीएम मोदी करेंगे 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव का करेंगे शुभारंभ
बता दें लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 19-21 फरवरी तक तीन दिवसीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को एक साथ 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों के लिए भूमि-पूजन करेंगे और उसे धरातल पर उतारेंगे।












Click it and Unblock the Notifications