UP: जानिए उत्तर प्रदेश सरकार की पिछले एक साल में कितनी बढ़ी कमाई, क्या रहे जरिए
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। इन कार्यों का नतीजा है कि सरकार ने एक साल में राजस्व में शानदार इजाफा किया है। पिछले साल जुलाई की तुलना इस साल सरकार को 1443 करोड़ रुपए का ज्यादा का राजस्व मिला है।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि सीएम योगी के नेतृत्व में औद्योगिक विकास को गति मिली है। रोजगार का सृजन हुआ है। इसके साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। आज प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। किसान व गरीबों की आय बढ़ी है।

वित्तमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की औद्योगिक निति के कारण उद्योगों में हुई शानदार बढ़ोतरी ने राजस्व को और बढ़ाया है। पिछले साल से इस साल जुलाई तक सरकार के राजस्व में 1443 करोड़ रुपए ज्यादा का इजाफा हुआ है। इसका सबसे प्रमुख कारण व्यापार करने की सहजता है। आसानी से उद्योगों की स्थापना है।
उन्होेंने बताया कि इस वित्त वर्ष की जुलाई में 15418.34 करोड़ का राजस्व सरकार को मिला। पिछले साल जुलाई में 13974.82 करोड़ रुपये राजस्व मिला था। यानी इस जुलाई सरकार को 1443 करोड़ रुपये राजस्व ज्यादा मिला। आंकड़ो पर नजर डाले तो स्टांप में लक्ष्य का 84.8 फीसदी, परिवहन ने लक्ष्य का 79.9 फीसदी, आबकारी ने 78.6 फीसदी, वैट ने 70.9 फीसदी के साथ वैट और पांचवा स्थान 67.6 फीसदी के साथ जीएसटी का रहा।












Click it and Unblock the Notifications