Public Holidays List 2023: यूपी सरकार ने जारी किया सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर, साल में इतनी मिलेगी छुट्टियां
Public Holidays List 2023: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार 15 नवंबर को 2023 में होने वाले सार्वजनिक छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के मुताबिक, साल 2023 में 25 सार्वजनिक अकाश घोषित किए गए हैं। तो वहीं, 31 निर्बंधित अवकाश भी होंगे। डीएम अपने स्तर से 3 स्थानीय अवकाश घोषित कर सकेंगे। वहीं, अधिक स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने की आवश्यकता होने पर शासन की पूर्वानुमति प्राप्त करनी होगी। बता दें कि सार्वजनिक छुट्टियों का यह कैलेंडर प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने जारी किया है।

प्रदेश में त्यौहार, राष्ट्रीय पर्व एवं महापुरूषों की जन्म तिथियों को समस्त उत्तर प्रदेश में राज्यपाल ने सार्वजनिक अवकाश की सूची जारी कर दी है। राज्यपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सार्वजनिक अवकाश यथा निर्दिष्ट लोक अवकाश माने जायेंगे। यदि कोई पर्व/त्योहार, राष्ट्रीय पर्व एवं महापरूषों की जन्म तिथि एक साथ एक तिथि/दिवस को घटित होते हैं, तो ऐसी दशा में पृथक दिवस मे सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया जायेगा।
साल में इतनी मिलेगी छुट्टियां
- 26 जनवरी- गणतंत्र दिवस
- 05 फरवरी- मो. हजरत अली का जन्म दिवस
- 18 फरवरी- महाशिवरात्री
- 07 मार्च- होली हदन
- 08 मार्च- होली
- 30 मार्च- राम नवमी
- 04 अप्रैल- महावीर जयंती
- 07 अप्रैल- गुड फाइडे
- 14 अप्रैल- डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का जन्म दिवास
- 22 अप्रैल- ईद-उल-फितर
- 05 मई- बुद्ध पूर्णिमा
- 29 जून- ईद-उल-जुहा (बकरीद)
- 29 जुलाई- मोहर्रम
- 15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस
- 31 अगस्त- रक्षा बंधन
- 07 सितंबर- कृष्ण जन्माष्टिमी
- 28 सितंबर- मिलाद-उन-नवी
- 02 अक्टूबर- गांधी जयंती
- 24 अक्टूबर- दशहरा
- 27 नवंबर- गुरूनानक जयंती
- 25 दिसंबर- क्रिसमस












Click it and Unblock the Notifications