योगी सरकार ने 4 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला, अनंत देव मुजफ्फरनगर के नए एसएसपी
सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें सुभाष सिंह बघेल को फैजाबाद का एसएसपी बनाया गया है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अहम फैसला लेते हुए चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस तबादले में अनंत देव को मुजफ्फरनगर का एसएसपी बनाया गया है। माना जा रहा है कि राज्य की कानून-व्यवस्था के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने इन अधिकारियों के तबादले किए हैं।

कानून व्यवस्था के मद्देनजर यूपी सरकार का बड़ा फैसला
सहारनपुर समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों में कानून व्यवस्था के हालात सुधारने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार फैसले ले रही है। इस बीच सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें सुभाष सिंह बघेल को फैजाबाद का एसएसपी बनाया गया है। अनंत देव को मुजफ्फरनगर का एसएसपी बनाया गया है। वहीं दयानंद मिश्रा फर्रूखाबाद (फतेहगढ़) के एसपी बनाए गए हैं। प्रमोद कुमार को एसपी सुरक्षा, लखनऊ मुख्यालय भेजा गया है।
ये कोई पहली बार नहीं जब इस तरह से योगी आदित्यनाथ सरकार ने अफसरों के तबादले किए हैं। इससे पहले 17 मई को भी सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किए थे। उस समय 67 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। इससे पहले भी सरकार ने 39 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए थे।












Click it and Unblock the Notifications