Job In UP: उत्तर प्रदेश में नए साल पर होगी बंपर भर्ती, ये विभाग देने जा रहे लाखों को रोजगार
UP Government Jobs in 2025: उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश के कई विभाग नए साल में बंपर भर्ती करने जा रहे हैं। यह भर्ती लाखों पदों पर होने वाली है। आइए जानते हैं किस विभाग में कितने पदों पर भर्ती होनी है?
इन विभागों में होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश शासन ने शिक्षा विभाग, होमगार्ड विभाग, लेखपाल, यूपी सचिवालय सहित कई विभागों में भर्ती की तैयारी की है।
42 हजार भर्ती
नए साल पर होम गार्ड में 42000 पदों पर सीधी भर्ती शुरू हो सकती है। होम गार्ड भर्ती में 10वीं पास युवाओं को मौका दिया जाएगा।

7 हजार भर्ती
यूपी में लेखपाल के 7994 खाली पदों पर भर्ती होगी।
ग्रुप C और D पदों पर भर्तियां
यूपी सचिवालय भर्ती
उत्तर प्रदेश के सचिवालय में हर साल ग्रुप C और D पदों पर भर्तियां होती हैं। ऐसे में दसवीं और बारहवीं की योग्यता रखने वालो के लिए अच्छी खबर है।
टीजीटी और पीजीटी भर्ती
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग बोर्ड ने टीजीटी पीजीटी की परीक्षा जल्द कराने का निर्णय लिया है।
आंगनबाड़ी भर्ती
10वीं पास की योग्यता रखने वाली महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी में भर्ती की जायेगी।
यूपी रोडवेज भर्ती
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में नई बसों को शामिल करने का काम शुरू हो गया है। इन बसों में डीजल और सीएनजी के अलावा इलेक्ट्रिक बसें कान्ट्रैक्ट बेस पर चलाई जाएंगी। ऐसे में इन बसों में कंडक्टर और चालक पदों पर भर्ती होगी। दसवीं पास युवाओं को मौका मिलेगा।
यूपी पुलिस भर्ती
यूपी में कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications