Global Investors Summit: तैयारियों में जुटी UP सरकार, CM-डिप्टी सीएम को लेकर बन रही ये प्लानिंग

लखनऊ, 01 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 (UPGIS-2023) के लिए निवेशकों को लुभाने के लिए अंतरराष्ट्रीय रोड शो के लिए 19 देशों के 21 शहरों की पहचान की है। 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करने के लिए शिखर सम्मेलन 10-12 फरवरी, 2023 को आयोजित किया जाएगा। शासन से जुड़े वरिष्ठ सूत्रों की माने तो सीएम योगी आदित्यनाथ न्यूयॉर्क (USA), बैंकॉक (Thailand), मॉस्को (Russia) और पोर्ट लुइस (Mauritius) की यात्रा प्रस्तावित है जहां उनके रोड शो हो सकते हैं। योगी के अलावा दोनों डिप्टी सीएम का भी खाका तैयार किया जा रहा है।

योगी के अलावा दोनों डिप्टी सीएम भी करेंगे विदेश में रोड शो

योगी के अलावा दोनों डिप्टी सीएम भी करेंगे विदेश में रोड शो

रोड शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक और कुछ मंत्री शामिल होंगे। हालांकि अधिकांश वरिष्ठ अधिकारी योगी और उनकी टीमों द्वारा कवर किए जाने वाले गंतव्यों के बारे में चुप्पी साधे रहे, लेकिन घटनाक्रम से अवगत जुड़े लोगों ने बताया कि नवंबर 2022 में अलग-अलग दिनों में रोड शो प्रस्तावित किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "मुख्यमंत्री कुछ जगहों पर जाएंगे। लेकिन मुख्यमंत्री के दौरे के कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है। दो उपमुख्यमंत्री और कुछ मंत्री भी अंतरराष्ट्रीय स्थलों का दौरा करेंगे। लेकिन उनके दौरे का कार्यक्रम अभी भी अंतिम नहीं है। " हालांकि ऐसे संकेत हैं कि राज्य सरकार ने विदेशों में रोड शो के लिए मोटे तौर पर नौ मार्गों पर काम किया है।

अलग अलग देशों में अलग अलग टीमों का करेंगे नेतृत्व

अलग अलग देशों में अलग अलग टीमों का करेंगे नेतृत्व

शासन से जुडे एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीएम योगी के अलावा दो उपमुख्यमंत्रियों में से एक के सैन फ्रांसिस्को (यूएसए), टोरंटो (कनाडा) और रियो डी जनेरियो (ब्राजील) में अलग-अलग टीमों का नेतृत्व करने की संभावना है, जबकि दूसरा पेरिस (फ्रांस), लंदन (यूके) आइंडहोवन (नीदरलैंड) में एक टीम का नेतृत्व कर सकते हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कमिश्नर अरविंद कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों और मंत्रियों के दौरे कार्यक्रमों को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय शहरों की जो पहचान की गई है उसमें बदलाव हो सकता है।

विदेशों में रोड के शहरों की की जा रही पहचान

विदेशों में रोड के शहरों की की जा रही पहचान

रोड शो के लिए पहचाने जाने वाले अन्य अंतरराष्ट्रीय स्थलों में स्टॉकहोम (स्वीडन), ब्रुसेल्स (बेल्जियम), टोक्यो (जापान), सियोल (दक्षिण कोरिया), सिंगापुर, म्यूनिख (जर्मनी), सिडनी (ऑस्ट्रेलिया), दुबई और अबू धाबी (यूएई) और तेल अवीव (इस्राइल) शामिल हैं। वहीं अपने देश में दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई शामिल हैं। योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को यूपीजीआईएस-2023 से पहले विभिन्न क्षेत्रों के लिए नई नीतियों पर काम करने और मौजूदा में संशोधन करने को कहा है।

राज्य सरकार औद्योगिक नीति में संशोधन पर कर रही विचार

राज्य सरकार औद्योगिक नीति में संशोधन पर कर रही विचार

राज्य सरकार ने 25 नीतियों में संशोधन या उन्हें तैयार करने का भी प्रस्ताव रखा। इसने रक्षा निर्माण, रखरखाव मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ), एमएसएमई प्रोत्साहन, सौर और जैव ईंधन को शामिल करने के लिए पांच नीतियां जारी की हैं। अन्य नीतियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है जिसमें डेटा, फार्मा, स्टार्ट-अप, खिलौने, पर्यटन, दूध, एकीकृत टाउनशिप, फिल्म, खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण, अस्पताल और आईटी शामिल हैं।

इस आयोजन को लेकर बनाई जाएंगी कई कमेटियां

इस आयोजन को लेकर बनाई जाएंगी कई कमेटियां

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौजूदा भूमि बैंकों का विस्तार करने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार ने शिखर सम्मेलन के लिए नौ नोडल समितियों के गठन का प्रस्ताव रखा है। इनमें मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक मार्गदर्शन समिति, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कार्य समिति, प्रमुख सचिव सूचना की अध्यक्षता में मीडिया समिति, आईआईडीसी की अध्यक्षता में निवेश प्रोत्साहन नीति, बजट, वित्त और खरीद समिति शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+