Bihar politics पर बोले डिप्टी सीएम केशव मौर्य,कहा- नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की सभी सीटों पर जीतेगी BJP
Uttar Pradesh News: बिहार में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी उबाल खा रही है। जदयू नेता नीतीश कुमार महागठबंधन छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। वह नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। नीतीश कुमार ने बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाक़ात कर एनडीए की तरफ़ से सरकार बनाने दावा पेश कर दिया है। इसको लेकर यूपी की राजनीति में भी हलचल देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इस परिवर्तन पर अपने विचार व्यक्त किए हैं।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि यूपी में 80 और बिहार में 40 सीटों पर भाजपा की जीत पक्की है। अब 2024 में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी। कुल 120 सांसद तीसरी बार मोदी सरकार के लिए जय सीताराम करेंगे।

उन्होंने बिहार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा के उप नेता चुने जाने के लिए हार्दिक बधाई दी है। नीतीश के इंडिया गठबंधन से अलग होने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्हें पहले से ही नीतीश के पक्ष बदलने को लेकर जानकारी थी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार में अब एनडीए मजबूत होगा और एक बार फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली सफलता को दोहरा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications