यूपी सरकार ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ट्रायल करने से किया मना

योगी आदित्यनाथ के खिलाफ 2007 दंगा मामले में यूपी सरकार ने ट्रायल की इजाजत देने से किया इनकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ 2007 के दंगे के मामले में ट्रायल की इजाजत देने से यूपी सरकार ने इनकार कर दिया है। योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मामले में ट्रायल की इजाजत देने से यूपी सरकार ने यह कहते हुए इजाजत देने से इनकार किया है कि फॉरेंसिक लैब से सीडी की जो रिपोर्ट आई है उसके साथ छेड़छाड़ की गई है लिहाजा इस मामले में योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ट्रायल की इजाजत नहीं दी जा सकती है।

yogi adityanath

योगी सरकार ने ट्रायल की इजाजत नहीं देने के पीछे तर्क दिया है कि फॉरेंसिक लैब से जो रिपोर्ट आई है सीडी की वह टैंपर्ड है, जिसके आधार पर ट्रायल की इजाजत नहीं दी जा सकती है। वहीं इस मामले में हाई कोर्ट के वकील और याचिकाकर्ता परवेज और अशद का कहना है कि वह इसे हाईकोर्ट में चैलेंज करेंगे, उनका कहना है कि फॉरेंसिक लैब ने योगी आदित्यनाथ का वाइस सैंपल नहीं लिया है, दूसरी सीरीज से वायस ली गई है, जोकि गैरकानूनी है, जब खुद योगी आदित्यनाथ मौजूद हैं तो उनका सैंपल लिया जाना चाहिए था।

आपको बता दें कि 2007 में मोहर्रम के समय गोरखपुर में दंगा हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके बाद योगी आदित्यनाथ यहां धरने पर बैठ गए थे, योगी आदित्यनाथ पुलिस की इजाजत के बगैर घायल व्यक्ति को देखने के लिए गए थे। धरने के दौरान मदरसे की एक लाइब्रेरी थी उसे जला दिया गया था। जिसके बाद यहां कर्फ्यू लगाया गया था, लेकिन योगी आदित्यनाथ कर्फ्यू के दौरान भी वहां गए थे। कर्फ्यू के दौरान सड़कों पर उतरने की वजह से योगी आदित्यनाथ को 15 दिन की जेल भी हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+