UP New DGP: आरके विश्वकर्मा बने यूपी के कार्यवाहक डीजीपी, 2 महीने बाद ही है रिटायरमेंट

RK Vishwakarma ने यूपी के डीजीपी का पद संभाल लिया है। उन्होंने आईपीएस डीएस चौहान की जगह ली।

RK Vishwakarma

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी राज कुमार विश्वकर्मा को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया। उनकी ये नियुक्ति स्थायी नहीं है, उनको अगली नियुक्ति तक अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अभी तक वो पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं नियुक्ति का आदेश जारी होते ही उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया।

आरके विश्वकर्मा 1988 बैच के आईपीएस हैं। उन्होंने अयोध्या समेत कई संवेदनशील जिलों में काम किया। अभी वो मुकुल गोयल के बाद दूसरे सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। जिसको देखते हुए राज्य सरकार ने उनको कार्यवाहक डीजीपी बनाया है। हालांकि दो महीने बाद यानी मई 2023 में उनकी रिटायरमेंट भी है।

मीडिया से की बात
वहीं डीजीपी का पद संभालने के बाद आरके विश्वकर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना ही उनका लक्ष्य है। वो यूपी में माफिया पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। इसके अलावा ये सुनिश्चित करेंगे कि असहाय, गरीबों, महिला आदि को वक्त पर न्याय मिले। वो यूपी पुलिस को मॉडर्न बनाने पर भी काम करेंगे। उन्होंने पिछले कुछ साल की उपलब्धियां भी गिनाईं, जिसमें डीजीपी ने मॉर्डन लैब और मॉर्डन पुलिसिंग का जिक्र किया। डीजीपी ने कहा कि आज 36 हजार से ज्यादा महिला कांस्टेबल हैं, उनको काम करता देख खुशी होती है। एक वक्त था, जब महिला कांस्टेबल की भारी कमी थी। नए डीजीपी ने पुलिस विभाग को जरूरी फंड देने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।

डॉ. डीएस चौहान हुए रिटायर
वहीं यूपी के डीजीपी डॉ. डीएस चौहान आज (31 मार्च) को रिटायर हो गए। इस मौके पर उन्होंने अपने कार्यकाल को यादगार बताया। उन्होंने कहा कि हमने जनता के पास तक जानकारी पहुंचाई है। पुलिस ने जनता के लिए बहुत से अच्छे कार्य किए और इसमें अफसरों का योगदान रहा। उनके मुताबिक यूपी पुलिस के हर जवान ने अपना खून-पसीना बहाया है और बेहतर काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+