यूपीपीएससी नियुक्ति मामला: योगी सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की नियुक्तियों हुए भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। 2012 से अब तक की सभी नियुक्तिओं की सीबीआई जांच की सिफारिश यूपी सरकार की ओर से की गई है। इससे पहले 19 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव की सरकार के दौरान हुई नियुक्तियों में धांधली हुई है। ऐसे में सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच का फैसला लिया है। अब सीबीआई जांच की सिफारिश सरकार की ओर से कर दी गई है।

 UP government appeals cbi to investigate appointment process made by uppsc from 2012 2017

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीपीएससी की नियुक्तियों में हुए भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई जांच के संदर्भ में केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। योगी आदित्यनाथ की ओर से सिफारिश के बाद साफ हो गया है कि इस मामले में सीबीआई जांच का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बोलते हुए कहा था कि पिछली सरकार में जो भी नियुक्तियां हुई हैं उसमें जमकर गड़बड़ी हुई है। उन्होंने कहा था कि 2012 से अब तक की भर्तियों की सीबीआई जांच कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, अखिलेश सरकार के दौरान यूपीपीएससी पर एक जाति विशेष के लोगों को भर्ती में तरजीह दिए जाने के आरोप लगे थे। जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान पीसीएस की भर्ती में भी भ्रष्टाचार हुआ है। सीएम योगी ने आगे कहा कि इस मामले की भी सीबीआई जांच होगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि योगी सरकार ने जब से सत्ता संभाली है पिछली सरकार के दौरान हुए कार्यों पर खास जांच अभियान चला रखा है। अखिलेश राज में कराए गए विकास कार्यों में धांधली को लेकर योगी सरकार जांच करा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+