यूपी में होने जा रही है 50 हज़ार सिपाहियों की भर्ती, जानिए कब होगा इसका ऐलान

लखनऊ। योगी सरकार जल्द ही प्रदेश में 50 हजार युवाओं के लिए सिपाही भर्ती निकालने जा रही है। इसका ऐलान आज किया जा सकता है। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार, डीजीपी ओम प्रकाश सिंह और भर्ती बोर्ड के चेयरमैन गिरीश प्रसाद शर्मा इस संबंध में प्रेस कॉफ्रेंस कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती से पहले ही पुलिस और पीएसी के 41,520 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

UP government announce 50 thousand police constable recruitment

सीएम योगी आदित्यनाथ कई बार अपने भाषणों में 50 हजार सिपाहियों की भर्ती का जिक्र कर चुके है। वहीं, अभी चल रही सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी कुछ अहम फैसलों की घोषणा हो सकती है। आपको बता दें कि यूपी में पुलिस भर्ती बोर्ड के माध्यम से पुलिस और पीएसी के 41,520 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन 18 और 19 जून को हुई परीक्षा में गलत प्रश्नपत्र बंटवाने की खबरें आईं, जिसके बाद विवाद हो गया। आखिरकार परीक्षा को स्थगित कर दिया गया। अब यह परीक्षा इसी महीने 25 और 26 अक्टूबर को होनी है।

इस क्रम में यूपी में दारोगा भर्ती 2016 की ऑनलाइन परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद 3,307 पदों के लिए 25 जुलाई 2017 को भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इस मामले की जांच एसटीएफ को सौंप दी गई। इससे पहले पेपर लीक होने के बाद 25 और 26 जुलाई को होने वाली ऑनलाइन परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। बताया गया कि 21 जुलाई को संपन्न दरोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह फैसला लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+