'घोसी में जीत रही है भाजपा', उपचुनाव की मतगणना के बीच बोले यूपी के मंत्री जयवीर सिंह

Ghosi Bypoll Result 2023: उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने घोसी उपचुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मतगणना चल रही है। इसी बीच पर्यटन मंत्री ने कहा कि भाजपा घोसी चुनाव जीत रही है। इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या में आज से चलाए जाने वाले क्रूज पर भी अपने विचार व्यक्त किए है।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता ने योगी सरकार के विकास कार्यों का समर्थन सदैव किया है। सरकार ने पूरे प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। हर क्षेत्र में विकास हुआ है। घोसी की जनता भी इस बात को जानती है। मतगणना चल रही है लेकिन मैं पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं घोसी चुनाव भाजपा जीत रही है।

jayver

पर्यटन मंत्री ने अयोध्या में आज चलाए जाने वाले जटायु क्रूज के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अयोध्या विश्व पटल पर शानदार पर्यटन स्थल के रुप में विकसित हो रहा है। आज से शुरु होने क्रूज से यहां के पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। इससे 9 किमी तक यात्रा कर लोग दर्शन कर सकेंगे।

घोसी उपचुनाव में 9वें राउंड की मतगणना के बाद सुधाकर सिंह ने 9342 वोट की मजबूत बढ़त बना ली है। बीजेपी के दारा सिंह चौहान बहुत ज्यादा पीछे हो गए हैं. सपा उम्मीदवार को अबतक 34017 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के खाते में 24675 वोट आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+