गोरखपुर में DIG ने की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए यह निर्देश
DIG Gorakhpur News: त्योहारों का सीजन है। आमजन की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। शांति व्यवस्था बनी रही इसके लिए भी उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में गोरखपुर में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास पहल की गई। गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक डॉक्टर एस. चन्नपा ने शनिवार को गोरखपुर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए।
डीआईजी ने धनतेरस पर्व पर शहर के कई हिस्सों में पैदल गश्त की। उन्होंने थाना कैंट क्षेत्र स्थित सिटी मॉल तिराहा से गोलघर होते हुए कचहरी चौराहे तक मुख्य बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले व्यस्तम स्थानों पर पैदल गश्त की और व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों से बात कर उन्हें यह एहसाह दिलाया कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उनका उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति और व्यवस्था सुनिश्चित करना था।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस आमजन की सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। त्योहारों का सीजन है। ऐसे में सभी से शांति और सुरक्षा बनाए रखने की अपील की गई है। अराजकतत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। किसी भी अराजकतत्व को बख्शा नहीं जाएगा। अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications