DDU University ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, बनाया यह नया कीर्तिमान, जानिए क्या कहा कुलपति ने?

DDU University Latest News In Hindi Gorakhpur Uttar Pradesh: कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के कुशल मार्गदर्शन और कुलपति प्रो. पूनम टंडन के नेतृत्व में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDUGU) ने शोध और अकादमिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। विश्वविद्यालय ने अनुसंधान प्रकाशनों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। 2020 में 98 स्कोपस-सूचीबद्ध शोध पत्रों की तुलना में 2023-2024 में यह संख्या 450 से अधिक हो गई है, जो शोध संस्कृति की जबरदस्त प्रगति को दर्शाता है। पिछले शैक्षणिक सत्र में DDUGU ने 40 से अधिक पेटेंट फाइल किए हैं और आगामी महीनों में 50 अतिरिक्त पेटेंट एवं कॉपीराइट फाइल करने की योजना बना रहा है, जिससे नवाचार और बौद्धिक संपदा विकास में इसकी प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।

शोध क्षमताओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए, DDUGU ने MERU (मल्टीडिसिप्लिनरी एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी) योजना के तहत ₹100 करोड़ का अनुदान प्राप्त किया है, जिससे विश्वविद्यालय के शोध बुनियादी ढांचे और शिक्षण सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। इन उपलब्धियों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा भी मान्यता मिली है, और DDUGU को 'श्रेणी-1' संस्थान का दर्जा प्रदान किया गया है। इसके अलावा, Scimago वर्ल्ड रैंकिंग, QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी एशिया रैंकिंग, वेबोमेट्रिक्स रैंकिंग और NAAC A++ प्रत्यायन में भी विश्वविद्यालय ने महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है।

ddu

DDUGU की प्रतिष्ठित 'नेचर इंडेक्स' रैंकिंग में उल्लेखनीय उपलब्धि

DDUGU के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि प्रसिद्ध 'नेचर इंडेक्स' रैंकिंग में शामिल होना है, जो प्राकृतिक विज्ञानों में उच्च गुणवत्ता वाले शोध कार्यों को मापने के लिए एक प्रतिष्ठित वैश्विक मानक माना जाता है।

1 नवंबर 2023 से 31 अक्टूबर 2024 की अवधि के लिए, DDUGU ने भारत के शीर्ष 100 HEIs में स्थान प्राप्त किया है, जो इसकी शोध क्षमता को दर्शाता है। इस वर्ष की रैंकिंग अवधि में, विश्वविद्यालय के शिक्षाविदों द्वारा नेचर इंडेक्स जर्नल में कुल 3 शोध पत्र प्रकाशित किए गए - दो रसायन विज्ञान और एक भौतिकी विज्ञान में।

भारत वैश्विक स्तर पर 9वें स्थान और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 4वें स्थान पर है। भारत के 354 उच्च शिक्षण संस्थानों में से DDUGU शीर्ष 100 HEIs में शामिल है और उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान पर है।

DDUGU की नेचर इंडेक्स रैंकिंग (1 नवंबर 2023 - 31 अक्टूबर 2024)

कुल रैंकिंग:
• 364 उच्च शिक्षण संस्थानों (161 विश्वविद्यालयों सहित) में, DDUGU को समग्र रूप से 100वां और विश्वविद्यालयों में 34वां स्थान प्राप्त हुआ।

रसायन विज्ञान श्रेणी:
• 156 उच्च शिक्षण संस्थानों (99 विश्वविद्यालयों सहित) में, DDUGU को कुल 79वां और विश्वविद्यालयों में 30वां स्थान मिला।

प्राकृतिक विज्ञान जर्नल समूह:
• 285 उच्च शिक्षण संस्थानों (153 विश्वविद्यालयों सहित) में, DDUGU को कुल 102वां और विश्वविद्यालयों में 34वां स्थान प्राप्त हुआ।

भौतिकी विज्ञान जर्नल समूह:
• 151 उच्च शिक्षण संस्थानों (93 विश्वविद्यालयों सहित) में, DDUGU को कुल 93वां और विश्वविद्यालयों में 45वां स्थान मिला।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कुलाधिपति का आभार व्यक्त किया

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने DDUGU की इन उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए माननीया कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने कहा, "DDUGU की यह सफलता हमारे संकाय सदस्यों, शोधकर्ताओं और छात्रों की कठोर परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। माननीया कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी के प्रेरणादायक नेतृत्व और सतत मार्गदर्शन ने हमें अनुसंधान संस्कृति को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया है। उनका प्रोत्साहन हमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सतत प्रयासरत रहने की ऊर्जा देता है।"

इन उपलब्धियों के साथ, DDUGU प्रभावी शोध और नवाचार की दिशा में निरंतर अग्रसर है और अपनी अकादमिक प्रतिष्ठा को और सुदृढ़ कर रहा है। विश्वविद्यालय शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान नवाचार, और वैश्विक पहचान की दिशा में नए मानदंड स्थापित कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+