Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP Global Investor Summit 2023: 1 लाख करोड़ के निवेश से बदलेगी बुंदेलखंड की आर्थिक सेहत, ये है दावा

UP Global Investor Summit 2023: निवेश लाने में जुटे अधिकारियों का दावा है कि बुंदेलखंड के लिए एक लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव आए हैं। अधिकारियों की माने तो अब तक 146 प्रपोजल बुंदेलखंड में निवेश के लिए मिले हैं।

योगी आदित्यनाथ

UP Global Investor Summit 2023: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ग्लोबल इनवेस्टर समिट के सहारे यूपी की आर्थिक सेहत सुधारने की कवायद में जुटी हुई है। इसी कड़ी में योगी की टीम ने देश और विदेशों में दौरा कर 15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश लाने में सफलता हासिल की है। निवेश लाने में जुटे अधिकारियों का दावा है कि बुंदेलखंड के लिए एक लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव आए हैं। इसमें ऊर्जा क्षेत्र में अकेले 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश का प्रस्ताव मिला है। सरकार का दावा है कि यदि ये प्रस्ताव एमओयू के सहारे धरातल पर उतरने में कामयाब रहे तो बुंदेलखंड की आर्थिक सेहत में गुणात्मक सुधार देखने को मिलेगा।

बुंदेलखंड के लिए मिले 1,11,610.90 करोड़ रुपये के 146 प्रपोजल

पिछली सरकारों के दौरान उपेक्षित और अविकसित रहे बुंदेलखंड क्षेत्र ने प्रस्तावित यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार के तहत निवेश आकर्षित करने में सफलता प्राप्त की है। यूपी के जिलों में स्थानीय स्तर पर हो रहे निवेशक सम्मेलन में जिला झांसी ने अब तक सभी जिलों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक सरकार को 1,11,610.90 करोड़ रुपये के 146 से अधिक प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 65,000 करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इनमें ऊर्जा के क्षेत्र में 50 हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

निवेशकों को प्रोत्साहित करने में जुटी है सरकार

निवेशकों को प्रोत्साहित करने, सरकार की योजनाओं से अवगत कराने और उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से बुधवार को झांसी इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया. स्थानीय उद्यमियों के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों के निवेशकों ने भी इस समिट में भाग लिया और अपनी शंकाओं का समाधान किया। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले झांसी जिले में 1,11,610.90 करोड़ रुपये के 146 से अधिक प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं.

MSME सेक्टर में निवेशकों ने दिखाई रुचि

Recommended Video

    कौशाम्बी: इन्वेस्टर्स मीट में जुटें उधोगपति, इतने करोड़ का एमओयू हुआ साइन

    झांसी इन्वेस्टर्स समिट में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने निवेशकों को सरकार से मिल रही योजनाओं और प्रोत्साहनों की जानकारी दी। झांसी जिले के अधिकांश निवेशकों ने ऊर्जा क्षेत्र में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में निवेशकों ने पर्यटन, आवास, रक्षा और एमएसएमई क्षेत्रों में रुचि दिखाई है। इन उद्योगों के बुंदेलखंड में आने के बाद निश्चित तौर पर यहां के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

    बुंदेलखंड के लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

    झांसी के मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने कहा कि जिले में सबसे ज्यादा निवेश ऊर्जा क्षेत्र में आ रहा है। पर्यटन और आवास की कई इकाइयाँ भी यहाँ आ रही हैं। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिससे लगभग 58,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। वर्मा ने कहा कि रक्षा के क्षेत्र में अब तक जो पुर्जे बाहर से आते थे, वे अब झांसी के रक्षा औद्योगिक गलियारे में बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के लोगों को लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+