UP Global Investor Summit 2023 : 10 फरवरी को PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन, जानिए क्या है Yogi सरकार की प्लानिंग
UP Global Investor Summit 2023 की तैयारयों में योगी सरकार जुट गई हैँ। सरकार का दावा है कि यूपी में विदेशों से करीब सात लाख करोड़ का निवेश का प्रस्ताव आया है। इसके अलावा सरकार देश में भी रोड शो करेगी।

UP Global Investor Summit 2023: उत्तर प्रदेश में 10 से 12 फरवरी तक होने वाले यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 (UP Global Investor Summit) का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने की संभावना है। तीन दिनों तक चलने वाले सत्रों को संबोधित करने के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों की भी योजना है, जिसमें विभिन्न भागीदार देशों के सत्र भी होंगे। जानकारी के मुताबिक हालांकि पीएम 10 फरवरी को कार्यक्रम का उद्घाटन कर सकते हैं। इसको लेकर अभी से शासन स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शासन में बैठे अधिकारियों के मुताबिक अभी तक यूपी में सात लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं।

समिट में मोदी के अलावा शामिल होंगे दर्जन भर केंद्रीय मंत्री
इससे पहले पीएम मोदी ने फरवरी 2018 में आयोजित पहले निवेशक शिखर सम्मेलन का भी उद्घाटन किया था। पहले दिन महिला उद्यमिता, खाद्य प्रसंस्करण पर सत्र आयोजित किया जाएगा जबकि उत्तर प्रदेश के औद्योगिक केंद्र के रूप में पर्यटन को लेकर भी कार्यक्रम होगा। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री, स्मृति ईरानी, महिला और बाल विकास मंत्री, जी कृष्ण रेड्डी, पर्यटन मंत्री, पशुपति कुमार पारस, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री और राज कुमार सिंह, एमएनआरई मंत्री के भाग लेने की संभावना है।

दूसरे दिन डिफेंस कॉरिडोर को लेकर आयोजित होगा सत्र
दूसरे दिन यूपी के डिफेंस कॉरिडोर पर सत्र होगा, जिसे रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित अन्य केंद्रीय मंत्रियों में कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल, आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, डेयरी और पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, स्वास्थ्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी अलग अलग सत्रों को संबोधित करेंगे।

पार्टनर देशों के लिए भी आयोजित होंगे विशेष सत्र
शासन में बैठे सूत्रों के अनुसार भागीदार देश भी विशेष सत्र आयोजित करेंगे। तीसरे दिन, कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री निर्मला सीतारमण, सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, गृह मंत्री अमित शाह और आवास मंत्री हरदीप पुरी के जीआईएस में भाग लेने की उम्मीद है। ग्लोबल इनवेस्टर समिट को ऐतिहासिक बनाने में जुटी योगी सरकार अगले महीने देश के सात प्रमुख शहरों में रोड शो का आयोजन करने जा रही है ताकि दस लाख करोड़ के निवेश के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
Recommended Video


तीन दिनों तक आयोजित होंगे कई सत्र
अंतिम दिन के लिए नियोजित सत्रों में वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स, बुनियादी ढांचा विकास, राज्य में कानून व्यवस्था, मीडिया और मनोरंजन, बैंकरों की गोलमेज बैठक, स्मार्ट सिटी और शिक्षा नीति शामिल हैं। इसके अलावा, सिंगापुर, नीदरलैंड, जापान, डेनमार्क, मॉरीशस और यूके सहित भागीदार देशों द्वारा विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि ये चर्चा के तीन दिन तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। राज्य की क्षेत्रीय नीतियों और निवेश को आकर्षित करने के लिए की गई विभिन्न पहलों पर केंद्रित होंगे। कार्यक्रम को बहुत जल्द अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।

सरकार ने रखा है दस लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य
उत्तर प्रदेश में फरवरी में होने जा रही ग्लोबल इनवेस्टर समिट को लेकर सरकार ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। आठ दिसंबर से 19 दिसंबर के बीच कई देशों में रोड शो का आयोजन किया गया था। वहां अलग अलग मंत्रियों के नेतृत्व में टीमों ने हिस्सा लिया था। वापस लौटने के बाद सीएम योगी ने इन टीमों से फीडबैक लिया था। टीमों ने बताया कि आंकड़ों के अनुसार सात लाख करोड़ के निवेश का प्रस्ताव अब तक मिला है। सरकार का लक्ष्य इस आयोजन से दस लाख करोड़ का निवेश लाने का है।












Click it and Unblock the Notifications