अब राशन वितरण केंद्र पर 35 और सामान बेच सकेंगे लाइसेंस धारक, यूपी सरकार का आदेश जारी
UP fair price shop पर आने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। कई बुनियादी जरूरत की चीजों के लिए आपको मार्केट में अnग-अलग दुकानों में जाने की मजबूरी से मुक्ति मिल जाएगी।

UP fair price shop: अभी तक राशन वितरण केंद्रों पर सिर्फ गेहूं-चावल और केरोसिन जैसी चीजें मिला करती थीं। हालांकि, अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक फैसले से इन केंद्रों की तस्वीर बदलने वाली है। कोशिश सरकारी केंद्रों के कायाकल्प की है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, अब यूपी की उचित दर की दुकानों पर अब दूध, ब्रेड, मसाले, सौंदर्य प्रसाधन सामग्री, छाते और टॉर्च जैसी 35 जनउपयोगी वस्तुएं मिलेंगी। बुधवार को यूपी सरकार की तरफ से इसका नोटिफिकेशन जारी हुआ।
फैसले के मुताबिक उचित दर की दुकानों से अब उक्त सामान के साथ गुड़, घी, नमकीन, पैक सूखे मेवे, पैक्ड मिठाई, दूध पाउडर, बच्चों के कपड़े (होजरी), राजमा, सोयाबीन, क्रीम, धूपबत्ती, कंघी, शीशा, झाड़ू, पोछा, ताला, रेनकोट भी बिकेगा।
सरकार के फैसले के मुताबिक फेयर प्राइस शॉप में वॉल हैंगर, डिटर्जेंट पाउडर, बर्तन धोने वाला बार, इलेक्ट्रॉनिक सामान, दीवार घड़ी, माचिस, नायलॉन और जूट की रस्सी, प्लास्टिक का पाइप (पानी वाला) और प्लास्टिक की बाल्टी, मग और छन्नी की बिक्री भी की जा सकेगी।
नीचे देखिए सरकारी आदेश की पूरी कॉपी--
कुल 35 सामानों की सूची में हैंडवॉश, बाथरूम क्लीनर और बेबी केयर उत्पाद जैसे डायपर, बेबी साबुन, मसाज तेल, वाइप्स और बॉडी लोशन भी शामिल हैं। सरकार का मानना है कि इस फैसले से आम आदमी को अब एक ही दुकान पर राशन के साथ बाकी जरूरी चीजें भी आसानी से मिल सकेंगी।
Download











Click it and Unblock the Notifications