VIDEO: पूर्व DG सूर्य ने पहना भगवा, बोले- अयोध्या है श्रीराम की भूमि, मुस्लिम भी मंदिर बनवाएंगे
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजी डॉ. सूर्य प्रकाश शुक्ला यहां भगवा वस्त्रों में नजर आए। उन्होंने फैजाबाद में राम मंदिर मुद्दे पर कई बातें ऐसी कहीं, जिनसे लगने लगा वह वकालत करने आए हैं। सूर्य प्रकाश ने कहा, 'अयोध्या में मंदिर बने, यह जल्द से जल्द बने।'

'मुसलमान भी चाहते हैं मंदिर बन जाए'
पूर्व डीजीपी ने यह भी कहा कि ज्यादातर मुसलमान भी अब राम मंदिर मां के पक्ष में हैं। अयोध्या भगवान श्रीराम की भूमि है। भगवान राम हिंदू और मुसलमान दोनों के पूर्वज हैं। वे मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। आस्था के सिंबल हैं।

बताए तीन रास्ते- ऐसे बने मंदिर
शुक्ला ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए तीन रास्ते भी बताए। उन्होंने कहा कि एक तो सरकार राम मंदिर पर कानून लाकर मंदिर बना सकती है। दूसरे, जमीन का अधिग्रहण कर सरकार राम मंदिर बना सकती है। तीसरा विकल्प ये है कि जनमत संग्रह के आधार पर भी अयोध्या में राम मंदिर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लगभग 95% लोग राम मंदिर के पक्ष में है। राम मंदिर के साथ-साथ पूर्व डीजी ने मस्जिद की भी वकालत की। उन्होंने कहा कि मुस्लिम बहुल क्षेत्र में मस्जिद का भी निर्माण होना चाहिए। पूर्व डीजी सूर्य प्रकाश शुक्ला डीजी रहते हुए राम मंदिर निर्माण का संकल्प लेते हुए चर्चा में आए थे।












Click it and Unblock the Notifications