UP Chunav 2023: डिप्टी CM बृजेश पाठक ने अखिलेश को दिखाया आईना, बोले: जनता-जमीन छोड़ दी, इसलिए ये हाल
UP के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा है कि निकाय चुनाव में जीत का बड़ा कारण केंद्र सरकार की नीतियों और यूपी के लायन आर्डर की जीत है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हार को लेकर पार्टी चिंतन करेगी।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक यूपी निकाय चुनाव में भारी बहुमत से चुनाव जीतने को लेकर कहा कि हम प्रदेश की सभी 17 की 17 नगर निगम जीत रहे हैं। नगर पालिका परिषद व पंचायातों में पिछले दफा से बेहतर परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि हर स्थिति में प्रदेश की जनता के साथ भाजपा खड़ी रहेगी। कानून व्यवस्था और केंद्र की नीतियों को जीत का कारण बताया।
डिप्टी सीएम ने कहा कि कर्नाटक के परिणाों की बिंदूबार समीक्षा की जाएगी, फिर बात कर पाएंगे। अखिलेश यादव की टिप्पणी को लेकर उनका सपाट जवाब था, इस पर मैं कुछ नहीं कहूंगा, अखिलेश दुनियाभर की बात करते हैं, यूपी को लेकर चुप हैं। सपा नेता आजम खान के क्षेत्र की निकाय हारने को लेकर पाठक ने कहा कि जब कोई पार्टी जनता और धरातल को छोड़ देती है तो उसका सपा के जैसा ही हाल होता है।
यूपी में कानून व्यवस्था को और मजबूत करेंगे
चुनाव परिणाम से गदगद यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश की जनता का हृदय से आभार प्रकट करता हूं, अभिनंदन करता हूं और उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में गरीब कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगी और उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications