अखिलेश यादव से मिलने उनके घर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव, सीटों को लेकर हुई चर्चा
अखिलेश यादव से मिलने उनके घर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव, सीटों को लेकर हुई चर्चा
लखनऊ, 12 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों के ऐलान के बाद यूपी में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आज (12 जनवरी) दोपहर 12 बजे अखिलेश यादव ने अपने सहयोगी दलों के साथ बैठक की। बैठक से पहले शिवपाल सिंह यादव अपने बेटे आदित्य के साथ अखिलेश से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान चाचा-भतीजे के बीच सीटों के बटवारे को लेकर चर्चा हुई।

चुनाव की रणनीति, सीटों के बटवारे को लेकर शिवपाल सिंह यादव अपने बेटे आदित्य को लेकर अखिलेश यादव के घर पहुंचे। ऐसा बताया जा रहा है कि नाश्चते की टैबल पर सीटों के बटवारे को लेकर चर्चा हुई। ऐसी चर्चा है कि शिवपास सिंह अपने बेटे आदित्य के लिए भी टिकट मांग सकते है। प्रसपा के चुनाव चिन्ह पर या समाजवादी पार्टी के चुनाव चुनाव चिन्ह पर प्रसपा के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे इस को लेकर भी बातचीत हुई है। हालांकि, अखिलेश अपने चाचा शिवपाल सिंह को कितने सीटे देंगे इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
वहीं, अखिलेश यादव ने आज अपने सहयोगी दलों के साथ बैठक की। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद सीटों की संख्या पर संयुक्त मुहर लग जाएगी और इसकी घोषणा कर दी जाएगी। उधर, दुसरी तरफ ऐसी चर्चा है कि सपा और आरएलडी के बीच सीटों का बंटवारा लगभग तय हो चुका है। बस घोषणा बाकी है। चर्चा है कि छह से सात सीटें ऐसी हैं जिन पर सपा अपने दिग्गजों को रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़ा सकती है।
इन पार्टियों से साथ सपा का है गठबंधन
सपा का राष्ट्रीय लोकदल, महान दल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, जनवादी पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत कई अन्य दलों के साथ गठबंधन है। पहले चरण में 58 और दूसरे चरण में 55 सीटें शामिल हैं। इसमें राष्ट्रीय लोकदल को करीब 35 सीटें मिलने की बात कही जा रही है। तो वहीं, सूत्र बताते हैं कि इनमें से 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए हैं। जल्द ही इनकी घोषणा की जाएगी। बुधवार को भी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। इसमें भी करीब 50 नाम तय होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications