जयंत चौधरी ने लिए भाजपा के मजे, बोले- लोग डिक्शनरी में कोको का मतलब ढूंढ़ रहे हैं
लखनऊ, 10 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत के 'बीजेपी के वोट कोको ले गई' एक बयान को लेकर राष्ट्रीय लोदकल प्रमुख जयंत चौधरी ने भी ट्वीट किया है। जयंत चौधरी ने बीजेपी पर तंजिया लहजे में निशाना साधते हुए किए ट्वीट में लिखा है- लोग डिक्शनरी में कोको का मतलब ढूंढ़ रहे हैं। उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी लगाया है।

राकेश टिकैत के बयान पर किया जयंत चौधरी ने ट्वीट
किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत गुरुवार को मुजफ्फरनगर के चौधरी छोटूराम कालेज में बने पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे थे। इस दौरान राकेश टिकैत से मीडिया ने सवाल किया कि क्या लोग फिर से भाजपा के पक्ष में वोट करेंगे? इस पर टिकैत ने कहा कि बीजेपी की वोट तो कोको ले गई। उनके बयान की सोशल मीडिया पर चर्चा है, जिसके बाद जयंत चौधरी ने भी इस पर ट्वीट किया है।

क्या है कोको का मतलब?
हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 'कोको ले गई' कहकर बच्चों को बहकाया जाता है। ये एक काल्पनिक चिड़िया का नाम है जो किसी चीज को लेकर फुर्र हो जाती है। जब दादी-नानी को छोटे बच्चे से घर की कोई चीज लेनी होती है तो उससे छुपाकर कह दिया जाता है कि कोको ले गई।
Recommended Video

पहले चरण में 58 सीटों पर वोटिंग
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 10 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई है। इस चरण में कुल 60.17 फीसदी मतदान हुआ है। इस चरण में शामली, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा जिलों में मतदान हुआ है। इस चरण में मुख्य मुकाबला, भाजपा, सपा-रालोद, बसपा और कांग्रेस के बीच रहने की उम्मीद जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications