UP Elections 2022: CM योगी के 80 बनाम 20 के बयान पर गृहमंत्री अमित शाह ने कही बड़ी बात, जानिए क्या कहा?

लखनऊ, 21 फरवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीन चरण हो चुके हैं। सभी राजनीतिक दलों ने इस चुनाव के लिए अपनी सारी ताकत झोंक दी है। सियासी पारा उबाल मार रहा है तो वहीं राजनीतिक पार्टियों के बीच जोड़तोड़ की राजनीति भी जमकर हो रही है। तो वहीं जब से सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में 80 बनाम 20 की बात कही है, तब से ही कहा जा रहा है कि अब ये चुनाव हिंदू बनाम मुस्लिम हो गया है। विरोधी दल इस बात पर भाजपा को घेरेने में भी लग गए हैं।

'यूपी का चुनाव हिंदू, मुस्लिम या यादव का नहीं'

'यूपी का चुनाव हिंदू, मुस्लिम या यादव का नहीं'

तो वहीं इस बारे में अब अपनी राय रखी है गृह मंत्री अमित शाह ने, जिन्होंने न्यूज 18 से बात करते हुए साफ किया है कि यूपी का चुनाव हिंदू, मुस्लिम या यादव का नहीं है। योगी जी ने वोट प्रतिशत की बात की थी, हिंदू अथवा मुस्लिम की बात नहीं की, उन्होंने किसी भी धर्म या जाति का जिक्र नहीं किया था, उनकी बात का अर्थ केवल इतना था कि राज्य की अस्सी प्रतिशत जनता भाजपा के साथ है, बाकि लोग अपने हिसाब से इसका मतलब निकाल रहे हैं।'

Recommended Video

    UP Elections 2022: CM योगी के 80 बनाम 20 के बयान पर Amit Shah ने कही बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी
    'क्या इस चुनाव में ध्रुवीकरण हो रहा है'

    'क्या इस चुनाव में ध्रुवीकरण हो रहा है'

    जब उनसे पूछा गया कि 'क्या इस चुनाव में ध्रुवीकरण हो रहा है तो उस पर अमित शाह ने कहा कि हां, ध्रुवीकरण हो रहा है। गरीब और किसानों का ध्रुवीकरण हो रहा है। तमाम किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पैसे मिल रहे हैं। मैं ध्रुवीकरण साफ देख रहा हूं, मैं एक बात यहां साफ करना चाहता हूं कि भाजपा पार्टी सबका साथ और सबका विकास लेकर आगे चलती है इसलिए हम वोटबैंक के हिसाब से लोगों को नहीं देखते है। जिनका अधिकार, उनके साथ सरकार है।'

     'भाजपा हर जरूरतमंद के साथ थी, है और हमेशा रहेगी'

    'भाजपा हर जरूरतमंद के साथ थी, है और हमेशा रहेगी'

    भाजपा हर जरूरतमंद के साथ थी, है और हमेशा रहेगी। वोटिंग पैटर्न को पोलराइजेशन नहीं कहा जा सकता। हमने कोई कसर नहीं छोड़ी है। समाज के हर वर्ग को हमने फायदा पहुंचाया है। इसके लिए हमने जाति और धर्म को नहीं देखा। जो भी योग्य था, उसे लाभ दिया गया। भाजपा ने किसानों, युवाओं, महिलाओं, सभी वर्गों के लिए काम किया है। '

    सीएम योगी आदित्यनाथ

    सीएम योगी आदित्यनाथ

    गृहमंत्री ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए साफ कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य में सभी धर्मों और जातियों के लिए विकास की योजनाओं पर काम हुआ है अमित शाह से जब ये सवाल किया गया कि अगर भाजपा सत्ता में वापसी करती है तो सीएम योगी ही होंगे,तब उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से, हम योगी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं, योगी आदित्यनाथ ही मुख्यमंत्री बनेंगे, चाहे कितनी भी सीटें क्यों ना आएं। लेकिन मेरा दावा है कि इस बार भी भाजपा 300 से ज्यादा की सीटें ही लेकर आएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+