उत्तर प्रदेश के चुनाव में रोजगार तय करेगा नई सरकार का भविष्य
लखनऊ, 11 फरवरी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की शुरुआत हो गई है, पहले चरण के मतदान के बाद सभी दल अपनी ताकत झोंक रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे काफी अहम रहने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के के लिए भी यूपी के चुनाव के नतीजे अहम होंगे क्योंकि नतीजों के बाद यह तय होगा कि प्रधानमंत्री अपने दूसरे कार्यकाल के बचे हुए समय को किस तरह से आगे बढ़ाएंगे। पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं लेकिन निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश के नतीजे प्रधानमंत्री के लिए काफी अहम रहने वाले हैं। प्रदेश में रोजगार एक अहम मुद्दा रहा है। प्रदेश में बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है, यही वजह है कि अलग-अलग राजनीतिक दल रोजगार सृजन को लेकर दावे कर रहे हैं। सपा ने जहां एक करोड़ रोजगार और भाजपा ने हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार का वादा किया है।

यूपी है अहम
उत्तर प्रदेश की बात करें तो यह आबादी के लिहाज से देश का सबसे बड़ा प्रदेश है, यहां तक कि ब्राजील की आबादी से भी ज्यादा यूपी की आबादी है। कई लोग इसे देश का ऐतिहासिक और धार्मिक केद्र मानते हैं। यहां से देश को कई प्रधानमंत्री मिले, यहां तक कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से सांसद हैं। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। पिछले पांच साल से उत्तर प्रदेश में भाजपा का शासन है।
पीएम खुद कर रहे हैं प्रचार
प्रधानमंत्री लगातार प्रदेश के लोगों से एक बार फिर से भाजपा को वोट करने की अपील कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की ही वजह से लगातार दो बार भाजपा ने केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। लगातार यूपी में सर्वाधिक सीट जीतन का काम 1970 के बाद कोई भी प्रधानमंत्री ऐसा नहीं कर सका। ऐस में यूपी में भाजपा की लोकप्रियता की परीक्षा है। अगर यूपी के चुनाव में भाजपा सरकार नहीं बना पाती है या फिर उम्मीद से नीचे का परिणाम आता है तो यह व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री की लोकप्रियता पर चोट होगी।
पांच सालों में आर्थिक हालात नहीं बदले
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के आर्थिक हालात की बात करें पिछले पांच सालों में प्रदेश के आर्थिक हालात कुछ खास नहीं बदले हैं। पीपीपी टर्म पर प्रदेश की पर कैपिटा इन्कम जिम्बाब्वे से भी कम है और यह हैती से थोड़ा बेहतर है। बेरोजगारी प्रदेश की सबसे बड़ी दिक्कत है। यूपी और बिहार में सबसे अधिक बेरोजगारी है, यहां 35000 रेलवे की नौकरी के लिए 1.2 करोड़ लोगों ने आवेदन किया था।
पार्टी को वापसी का भरोसा
उत्तर प्रदेश में हाइवे के सुधार, इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने पर भाजपा सरकार ने काफी जोर दिया है। पार्टी को उम्मीद है कि इससे प्रदेश में उद्योग-धंधे बढ़ेंगे। बड़ी कंपनियां निवेश करेंगी। पार्टी की ओर से वादा किया गया है कि अगर हम फिर से जीतते हैं तो हम छह नई मेट्रो, पांच नए एक्सप्रेस वे, दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 25 नए बस टर्मिनल का इस्तेमाल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications