UP election result:विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ के मंत्रियों में कौन जीता-कौन हारा ? जानिए

लखनऊ, 10 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। वोटों की गिनती के रुझानों में उसकी सीटें 2017 के मुकाबले कम जरूर हुई हैं, लेकिन इस बात की पक्की संभावना है कि 37 साल बाद यूपी की सत्ता पर कोई सरकार लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए काबिज हो रही है। जब चुनाव आयोग ने यूपी में विधानसभा चुनावों की घोषणा की थी तो कई कैबिनेट मंत्रियों ने अचानक इस्तीफा दे दिया था और समाजवादी पार्टी की साइकिल पकड़ ली थी। हम उन सभी दलबदलू मंत्रियों समेत बीजेपी और उसकी सहयोगियों के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सभी मंत्रियों का इस चुनाव में प्रदर्शन का लेखा-जोखा करने जा रहे हैं।

योगी के ये सारे मंत्री चुनाव जीते

योगी के ये सारे मंत्री चुनाव जीते

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर (शहरी) सीट जीते।
  • हस्तिनापुर (सुरक्षित) से दिनेश खटीक जीते। कहा जाता है कि जो पार्टी इस सीट पर जीतती है, उसी की प्रदेश में सरकार बनती है।
  • गाजियाबाद विधानसभा सीट से मंत्री अतुल गर्ग जीते।
  • इसी तरह छाता सीट से मंत्री लक्ष्मी नारायण जीते।
  • मथुरा विधानसभा क्षेत्र से योगी के मंत्री और बीजेपी के ब्राह्मण चेहरे श्रीकांत शर्मा जीते।
  • इसी तरह चंदौसी (सुरक्षित) सीट से मंत्री गुलाब देवी जीतीं।
  • मंत्री सुरेश खन्ना शाहजहांपुर विधानसभा क्षेत्र से जीते।
  • योगी के एक और मंत्री महेश चंद्र गुप्ता बदायूं से जीते।
  • मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री भी भोगांव सीट से जीते।
  • मंत्री अजीत सिंह पाल भी सिकंदरा सीट से जीते।
  • कल्याणपुर सीट से मंत्री नीलिमा कटियार जीतीं।
  • मंत्री सतीश महाना महाराजपुर सीट से जीते।
  • लखनऊ पूर्व सीट से मंत्री आशुतोष टंडन जीते।
  • इसी तरह से मंत्री ब्रजेश पाठक भी लखनऊ कैंट से जीते।
  • इलाहाबाद पश्चिम सीट पर मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह जीते।
  • इलाहाबाद दक्षिण सीट पर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जीते।
  • मंत्री जयकुमार सिंह जैकी (अपना दल) बिंदकी से जीते।
  • मंत्री पलटूराम बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र से जीते।
  • मंत्री रमापति शास्त्री मनकापुर सीट से जीते।
  • मंत्री सूर्य प्रताप साही पथरदेवा सीट से जीते।
  • मंत्री संगीता बलवंत गाजीपुर सीट जीतीं।
  • मंत्री अनिल राजभर शिवपुर सीट से जीते।
  • मंत्री रवींद्र जायसवाल वाराणसी उत्तर सीट से जीते।
  • मंत्री नीलकंठ तिवारी भी वाराणसी दक्षिण सीट से जीते।
  • मंत्री रमेश जायसवाल मुगलसराय सीट से जीते।
  • मंत्री जीएस धर्मेश भी आगरा कैंट सीट से जीते।
  • मंत्री संदीप कुमार सिंह भी अतरौली विधानसभा सीट से जीते।
  • मुजफ्फरनगर में बीजेपी के कपिलदेव अग्रवाल जीते।

योगी के वे मंत्री जिनकी हुई हार

योगी के वे मंत्री जिनकी हुई हार

  • पूर्वांचल की सिराथू सीट पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की हार
  • इसी तरह थाना भवन में सुरेश राणा रालोद उम्मीदवार अशरफ अली खान से काफी पीछे हैं।
  • बहेड़ी विधानसभा सीट से मंत्री छत्रपाल सिंह हारे।
  • मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोदी पट्टी सीट से हारे।
  • मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय भी चित्रकूट से हारे।
  • मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह हुसैनगंज सीट से हारे।
  • मंत्री सतीश चंद्रा इटवा सीट से हारे।
  • मंत्री उपेंद्र तिवारी फेफन सीट से हारे।

भाजपा से सपा में जाने वाले मंत्री हारे या जीते?

भाजपा से सपा में जाने वाले मंत्री हारे या जीते?

  • योगी सरकार से इस्तीफा देकर सपा में जाने वाले मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर सीट से हारे।
  • चुनाव से ठीक पहले बीजेपी छोड़ने वाले एक और मंत्री दारा सिंह चौहान सपा के टिकट पर घोसी सीट से जीते।
  • इसी तरह से नकुड़ सीट पर पूर्व मंत्री धर्म सिंह भाजपा प्रत्याशी से हारे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+