UP Election: पहले चरण के चुनाव के 623 उम्मीदावारों में जानें कौन है सबसे अमीर प्रत्याशी और कौन है सबसे गरीब
लखनऊ, 05 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण का नामांकन हो चुका है। पहले चरण में यूपीके 58 सीटों के लिए 623 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दखिल किया है। इस नामांकन के दौरान नियम के तहत राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सभी उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। आइए जानते हैं कि प्रदेश में पहले चरण के इन 623 कैंडीडेट में किसके पास सबसे अधिक संपत्ति है और कौन सबसे अमीर है।

615 में 280 से कैंडिडेट हैं करोड़पति
पहले चरण में यूपी की 58 विधानसभा सीटों के 11जिलों में वोटिंग होगी और जो 615 उम्मीदवार हैं उनमें से 280 ऐसे कैंडिडेट हैं जो करोड़पति हैं। रिपोर्ट के अनुसार लगभग 46 प्रतिशत चुनावी उम्मीदवार करोड़पति हैं।

प्रत्याशी अमित अग्रवाल सबसे अमीर, जानें कितनी है संपत्ति
अगर बात करें कि इसमें वो उम्मीदवार कौन है जिसके पास सबसे अधिक संपत्ति है तो वो हैं मेरठ कैंट सीट से भाजपा के कैंडीडेट अमित अग्रवाल हैं। उन्होंने जो ब्योरा दिया है उसमें उसके अनुसार उनके पास कुल 148 करोड़ की सपंत्ति है।

जानें टॉप थ्री में और किसके नाम है शामिल
वहीं अमीरी के मामले में सेकेंड नंबर पर मथुरा सीट के उम्मीदवार एके शर्मा हैं जिसमें पास 112 करोड़ से अधिक संपत्ति है वहीं थर्ड नंबर पर सिकंदराबाद सीट के प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के राहुल यादव हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति 100 करोड़ बताई है।

पहले चरण के ये दो प्रत्याशी है सबसे गरीब
पहले चरण के यूपी के दो प्रत्याशी ऐसे भी हैं जो सबसे गरीब हैं और उनके पास एक रुपये की भी संपत्ति नहीं है। वो दो प्रत्याशी हैं अतरौली विधानसभा सीट के बहुजन मुक्ति पार्टी के कैलाश कुमार और दूसरे हैं मीरापुर सीट के राष्ट्र निर्माण पार्टी की प्रत्याशी कुमारी प्रीती हैं।इन दोनों ने अपने हलफनामे में बताया है कि इनके शून्य संपत्ति है।

104 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनके पास पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति
इस रिपोर्ट के अनुसार 104 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनके पास पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति है। 84 प्रत्याशी के पास 2 करोड़ से 5 करोड़ तक की संपत्ति है, 163 के पा 50 लाख से 1 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं। 143 क्ै प्ज्ञस् 10 लाख से 50 लाख तक की संपत्ति है।121 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनके पास 10 लाख रुपये से कम की संपत्ति है।

योगी आदित्यनाथ के पास कितनी है संपत्ति
बता दें पहले चरण में 10 फरवरी को वोट पड़ेगे। वहीं इस बार के चुनाव में विधायिकी के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमें विधान परिषद सदस्य के लिए दाखिल किए गए नामांकन के दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जो शपथ पत्र में जो हलफनामा दिया उसके अनुसार उनकी कुल संपत्ति 95.98 लाख रुपये है। तीन साल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संपत्ति में 23.81 लाख रुपये इजाफा हुआ है। सीएम योगी के पास अपनी कोई अचल संपत्ति नहीं है। उनके पास एक रिवाल्वर और एक राइफल है। साथ ही वो एक फॉर्च्यूनर और इनोवा कार भी है।

इस संस्था ने प्रत्याशियों के हलफनामें का किया विश्लेषण
चुनाव सुधार पर कार्य करने वाली गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रटिक रिफार्म ने यूपी के पहले चरण के उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए एफिडेविट का विश्लेषण किया और बताया कि इन उम्मीदवारों में सबसे अधिक अमीर कौन कैंडिडेट है और वो किस पार्टी का उम्मीदवार है।












Click it and Unblock the Notifications