समाजवादी पार्टी को चुनाव आयोग की हिदायत, कहा- आगे ना हो ऐसी गलती

लखनऊ, 18 जनवरी: पांच राज्यों में चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ-साथ चुनाव आयोग ने कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर रैली पर रोक लगाई है, लेकिन आयोग के आदेश का उल्लंघन करते हुए समाजवादी पार्टी ने लखनऊ कार्यालय में हजारों की संख्या में समर्थकों की भीड़ जुटाई थी। इस मामले में चुनाव आयोग ने सख्त रूख अपनाते हुए सपा को नोटिस भेजते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा था। वहीं अब चुनाव आयोग ने भविष्य में ऐसा ना करने की हिदायत दी है।

Samajwadi Party COVID-19 norm violation

कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में चुनाव आयोग ने समाजवादी पार्टी को भविष्य में सावधान रहने और पाबंदियों की पालन करने की सलाह दी है। दरअसल, 14 जनवरी को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की रैली के बाद निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। साथ ही कहा था कि जवाब नहीं मिलने की स्थिति में आयोग उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर में कार्रवाई करेगा।

वहीं चुनाव आयोग के आदेश पर लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने एसएचओ गोतमपल्ली को भी सस्पेंड कर दिया था। लखनऊ में सपा की रैली का आयोजन ऐसे में वक्त में किया गया था, जब कोरोना के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रैली में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई थी। हालांकि सपा ने विवाद गहराने के बाद ॉइस रैली को वर्चुअल रैली का नाम दिया था।

आपको बता दें कि यूपी में 7 चरणों के तहत मतदान किया जाएगा। पहला चरण 10 फरवरी को शुरू होगा, जबकि अंतिम चरण 7 मार्च को होगा। वहीं मतों की गिनती 10 मार्च को होगी, जिसके बाद परिणाम घोषि किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+