यूपी चुनाव से पहले वाराणसी में ओवैसी को मिला 'धोखा', पूरी जिला कार्यकारिणी कांग्रेस में शामिल

वाराणसी, 15 जुलाई: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब 6-7 महीने का ही वक्त बचा है। इस बार चुनाव काफी खास हैं, क्योंकि प्रदेश की राजनीति में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और आम आदमी पार्टी की भी एंट्री हो गई है। ओवैसी ओपी राजभर के साथ गठबंधन कर प्रदेश में सरकार बनाने का दावा तो कर रहे हैं, लेकिन इस बीच उनको पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी में बड़ा झटका लगा है। वहां पर उनकी पार्टी की पूरी जिला कार्यकारिणी ही कांग्रेस में शामिल हो गई।

ओवैसी

ओवैसी यूपी चुनाव की तैयारी कर ही रहे थे कि AIMIM के प्रदेश सचिव अमान अख्तर वाराणसी में कचहरी स्थित कार्यालय पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पूरी जिला कार्यकारिणी को इकट्ठा किया, फिर सभी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। जिस पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शहनवाज आलम ने सभी को सदस्यता ग्रहण करवाई। इस दौरान दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। ओवैसी का साथ छोड़ने वालों में जिला अध्यक्ष जाहिद खान, जिला संगठन मंत्री माजिद सिद्दीकी, मीडिया प्रभारी आरिफ सिद्दीकी, जिला सचिव मोइनुद्दीन अंसारी, जिला महिला अध्यक्ष कैसर समेत 25 सदस्य शामिल हैं।

ओवैसी ने सीएम योगी को दी थी चुनौती
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ओवैसी ने ऐलान किया था कि वो 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेंगे। इसके बाद से यूपी में सभी दलों की टेंशन बढ़ गई है, क्योंकि वहां 19.5 फीसदी आबादी मुस्लिम है। इसके अलावा ओवैसी ने सीएम योगी को चुनौती दी थी कि वो उन्हें 2022 में दोबारा सीएम नहीं बनने देंगे। इस पर पलटवार करते हुए सीएम योगी ने कहा था कि वो ओवैसी की चुनौती को स्वीकार करते हैं। वो चाहें जितना जोर लगा लें, 2022 में बीजेपी की ही सरकार बनेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+