यूपी चुनाव 2022: इस्तीफों के बीच BJP को अपना दल ने दी नसीहत, कहा- आत्मसम्मान से ना हो खिलवाड़
यूपी चुनाव 2022: इस्तीफों के बीच BJP को अपना दल ने दी नसीहत, कहा- आत्मसम्मान से ना हो खिलवाड़
लखनऊ, 12 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अंदर भगदड़ मच गई है। स्वामी प्रसाद मौर्य के योगी मंत्रीमंडल से इस्तीफा देने के बाद कई और विधायकों ने इस्तीफे दे दिए है। स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) ने भी तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। अपना दल के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल ने बीजेपी को नसीहद दी है कि उन्हें अपने नेताओं के आत्मसम्मान का ध्यान रखना चाहिए।

आशीष पटेल अपना दल (एस) की वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति हैं और अतीत में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। आशीष सिंह ने आगे कहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य का एनडीए से जाना दुखद है। भारतीय जनता पार्टी को यह देखना होगा कि सामाजिक न्याय से जुड़े नेताओं के आत्मसम्मान से कोई खिलवाड़ ना हो पाए। अपना दल (एस) अपील करता है कि गृहमंत्री अमित शाह जी आगे आएं क्योंकि सामाजिक न्याय से जुड़े नेताओं की उम्मीद उनसे है।
अनुप्रिया पटेल सपा के हैं संपर्क में
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी से लगातार विधायकों के इस्तीफों की झड़ी के बाद अपना दल (एस) के नेता का बयान सिरदर्दी बढ़ाने वाला है। क्योंकि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा कर चुके हैं कि केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और भाजपा के एक वरिष्ठ नेता (दयाशंकर सिंह) समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं। राजभर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल सपा के संपर्क में हैं। अनुप्रिया पटले और सपा नेतृत्व के बीच बातचीत चल रही है। अब सभी को अंदाजा हो गया है कि बीजेपी की उत्तर प्रदेश से विदाई तय है।
राजभर के बयान का अपना दल ने किया खंडन
हालांकि, अपना दल के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल ने राजभर के बयान का खंडन कर दिया था। पटेल ने कहा था कि राजभर के लिए ये जानना काफी है कि अपना दल, बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए का हिस्सा है। बीजेपी के साथ सीट बंटवारे पर चर्चा चल रही है, इस बार पार्टी पिछले चुनावों की तुलना में ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं संजय निषाद की पार्टी भी इस बार बीजेपी से ज्यादा सीटों की मांग कर रही है। आरक्षण वाला मुद्दा भी लगातार उठाया जा रहा है। लेकिन निषाद पार्टी अभी बेजेपी के साथ रहने वाली है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications