यूपी के डिप्‍टी सीएम का सपा पर हमला- अखिलेश यादव के चार यार आजम-अतीक और मुख्‍तार

उत्‍तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण से पहले भारतीय जनता पार्टी ने ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार, रैलियां और जनसभाएं शुरू कर दी है। शनिवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कई शहरों में चुनावी जनसभाएं की और विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। वहीं यूपी के मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने विपक्षी समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला।

up

यूपी के डिप्‍टी सीएम ने कहा हार के डर से सपा के प्रत्‍याशी चुनाव लड़ने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। इसके साथ ही डिप्‍टी सीएम मौर्या ने कहा अखिलेश के हैं तीन याद मोहम्‍मद आजम ,खान, अतीक अहमद और मुख्‍तार अंसारी। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा इनमें से दो धरती से चले गए हैं।

उन्‍होंने कहा इन लोगों से यारी करने के बाद उत्‍तर प्रदेश से समाजावादी पार्टी का सफाया हो गया। इसके साथ ही उन्‍होंने डिप्‍टी सीएम ने कहा अयोध्‍या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम के लिए सपा को आमंत्रित किया गया लेकिन सपा प्रमुख ने कांग्रेस का साथ दिया और इस ऐतिहास‍िक धार्मिक समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया।

उन्‍होंने कहा सपा कई विधायक अयोध्‍या में रामलला के दर्शन करने के लिए आना चाहते थे लेकिन अखिलेश यादव ने अपने विधायकों को रामलला के दर्शन करने से रोक दिया। डिप्‍टी सीएम ने दावा किया कि इसी वजह से समाजवादी पार्टी में अंतर कलह उजागर हो गया है और राज्‍यसभा चुनाव में कई विधायक अंतरात्‍मा की आवाज सुनकर के भाजपा के मतदान किया और सपा का तीसरा प्रत्‍याशी हार गया।

कांग्रेस प्रत्‍याशी मसूद के बयान का दिया करारा जवाब

वहीं शनिवार को डिप्‍टी सीएम ने सहारनपुर और कैराना लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। इस अवसर पर डिप्‍टी सीएम मौर्या ने कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद की विवादित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी।
डिप्‍टीसीएम ने कहा इमरान मसूद का हाल 'मुंह में राम बगल में छुरी जैसा है। इमरान मसूद की तुलना आतंकी से करते हुए कहा उन्‍होंने कहा जो गलत करेगा उसे ही तो डर लगेगा।

याद रहे कांग्रेस प्रत्‍याशी इमरान मसूद ने मुस्लिम समुदाय के बीच अपने भाषण में कहा था कि अगर बीजेपी सरकार में आई तो वो पहले मेरा और तुम्हारा इलाज करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+