यूपी: 'कमल संदेश यात्रा' के दौरान टूटा डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का मंच, मची अफरा-तफरी

लखनऊ। 'कमल संदेश यात्रा' के सहारे 2019 लोकसभा चुनाव का किला फतह करने वाली भाजपा की शनिवार को अच्छी खासी फजीहत हो गई। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में कमल संदेश यात्रा निकाल रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में झूलेलाल वाटिका रैली का आयोजन किया गया था। यात्रा के दौरान डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का मंच अचानक टूट जाने से हड़कंप मच गया। ये हादसा उस समय हुआ जब दिनेश शर्मा मंच पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। दिनेश शर्मा इस हादसे में बाल बाल बच गए और किसी भी कार्यकर्ता के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

यूपी: कमल संदेश यात्रा के दौरान टूटा डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का मंच, मची अफरा-तफरी

वाराणसी की कमान सीएम के हाथ

वाराणसी में रैली की कमान खुद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभाली है। सीएम योगी आदित्यनाथ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में यात्रा में शामिल हुए। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय अपने चंदौली निर्वाचन क्षेत्र में ऐसी ही यात्रा में शिरकत करेंगे। जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इलाहाबाद और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा लखनऊ में मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कमल संदेश' यात्रा के जरिए बीजेपी केन्द्र और राज्य की सरकारों द्वारा किए गए कार्यों को जनता के समक्ष रखेगी।

यूपी: कमल संदेश यात्रा के दौरान टूटा डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का मंच, मची अफरा-तफरी

इस यात्रा का मकसद है ये

इस यात्रा का मकसद 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए जनता का समर्थन हासिल करना है। कमल संदेश यात्रा के बहाने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को एकजुट और एक जगह एकत्र करने का लक्ष्य रखा है। हर बूथ से कम से कम पांच बाइक और दस व्यक्ति कमल संदेश बाइक रैली का हिस्सा बनेंगे। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ ने कहा रैली में करीब दस लाख लोगों के जुटने की बात कही है। बड़ी रैली करके रिकार्ड बनाने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि इस रैली में वो आम लोगों को भी यानि की साइकिल वालों को भी साथ में लेकर चलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+