UP के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में मिड-एयर तकनीकी खराबी, धुंआ निकलने पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीएम लखनऊ के ला मार्टिनियर ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा कौशांबी के लिए रवाना हुए थे। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हेलीकॉप्टर के केबिन में अचानक धुआं भरने लगा, जिससे हड़कंप मच गया।

पायलट ने तकनीकी खराबी का संकेत मिलते ही बेहद तत्परता दिखाई और तुरंत संपर्क साधकर हेलीकॉप्टर को लखनऊ के अमौसी (चौधरी चरण सिंह) एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया। वहां सुरक्षित तरीके से 'इमरजेंसी लैंडिंग' कराई गई।

Keshav Prasad Maurya

राहत की बात यह है कि केशव प्रसाद मौर्य और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी स्टाफ सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। फिलहाल, तकनीकी विशेषज्ञों की टीम हेलीकॉप्टर की गहन जांच कर रही है ताकि धुएं के सटीक कारण का पता लगाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+