पीएम मोदी ने चार साल इतने झूठ बोले कि अब वो अपना चेहरा भी आईने में नहीं देखते- राजबब्बर

आगरा। ताजमहल के निकट एक निजी कार्यक्रम आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर भाजपा के खिलाफ जमकर बरसे। उन्होंने भाजपा को झूठ और झांसे की पार्टी बताते हुए कहा कि कांग्रेस पूरे देश मे लोगों के दिलों में बस रही है और इसलिए आज भाजपा के मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री जातियों की तरफ भाग रहे हैं। भाजपा के पीएम पद के लिए राहुल गांधी चेहरा न होने की बात पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पहले अपना चेहरा देख लें। साढ़े चार साल पीएम ने इतना झूठ बोला है कि अब वो अपना चेहरा तक आईने में नहीं देख रहे हैं।

UP congress president rajbabbar attacks on pm modi

ताजनगरी के शिल्पग्राम रोड पर आज एक निजी कार्यक्रम में राजबब्बर ने शिरकत की। कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस समय और मजबूत हुई है और इसी कारण आजकल मुख्यमंत्री,अध्यक्ष और प्रधानमंत्री जात बिरादरियों में लगे हुए हैं। उन्होने कहा कि केंद्र की सरकार साढ़े चार साल झूठ बोलती रही है और प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पद संभालने के बाद भय और झांसे के अलावा कुछ नहीं दिया है।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को फेंकू और मुख्यमंत्री को ठोंकू बताया और कानून व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि जो न सुने उसे ठोंक दो तो उनके कार्यकर्ता पार्षद ठोकेंगे ही। अब वर्दी वाले सिपाही को ठोक रहे हैं। अब खाकी वर्दी वाले सिपाहियों को भी समझ आ जाना चाहिए कि वो जनता की रक्षा के लिए हैं या इनसे ठुकने के लिए। भाजपा द्वारा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के पद का चेहरा न मानने की बात पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इतना झूठ बोला है कि अब वो खुद काफी समय से आईने में चेहरा नही देख पा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+