घोसी उपचुनाव में INDIA गठबंधन प्रत्याशी की होगी जीत, भाजपा की जनविरोधी नीतियों पर लगेगा विराम- अजय राय
Ghosi By Election 2023: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने घोसी उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित बताई है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मेरी अपील को घोसी की जनता ने अपने मन में जगह दी। इस उपचुनाव में इंडिया प्रत्याशी की जीत होगी। प्रत्याशी की जीत इस बात पर मुहर होगी कि जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों व नफरत के बाजार से परेशान हो चुकी है।

घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 25133 वोट से आगे चल रहे हैं।19 वें राउंड की मतगणना के अनुसार सपा उम्मीदवार को 74946 वोट, बीजेपी को 49813 और नोटा को 1054 वोट मिले हैं। इस प्रकार सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 25135 वोट से आगे चल रहे हैं. इस उपचुनाव में बीजेपी ने सपा से बीजेपी में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया था. हालांकि सुधाकर सिंह के आगे दारा सिंह चौहान अपना जादू नहीं चला पाए हैं, दारा सिंह चौहान काफी वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं।











Click it and Unblock the Notifications