यूपी में नकल पर नकेल कसने की तैयारी, बड़ा एक्शन लेने जा रहे योगी आदित्यनाथ

UP Paper Leak Case: उत्तर प्रदेश में नकल माफियाओं पर योगी सरकार नकेल कसने जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर बड़े संकेत दिए हैं। सीएम योगी कई बार नकल माफियाओं को चेतावनी दे चुके हैं। जिसके बाद अब बड़े एक्शन लेने की तैयारी है।

युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के बाद योगी सरकार जल्द कानूनी मसौदा बनाने पर जुट गई है। उत्तर प्रदेश में नकल रोधी कानून तैयार करने को लेकर समीक्षा की जा रही है। ऐसे में भविष्य में यूपी में भर्ती परीक्षाओं में होने वाले पेपर लीक को रोकने के लिए कानून तैयार किया जा सकता है।

yogi adityanath

सीएम योगी ने खुद पेपर लीक मामलों में नया और सख्त कानून बनाने का ऐलान किया है। जिसके बाद युवाओं के मन में एक भरोसा बढ़ा है। सीएम योगी की इस घोषणा के बाद माना जा रहा था कि न्याय एवं विधि विभाग और गृह विभाग मिलकर नकल रोधी कानून का मसौदा तैयार करेंगे।

नकल विरोधी कानून का मसौदा हो रहा तैयार

गृह और न्याय एवं कानून विभाग संभालने वाले सीएम योगी ने साफ कर दिया है कि नकल रोधी कानून का प्रारूप तैयार किया जाएगा। ऐसे में योगी सरकार नकल माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। इसी के तहत नकल विरोधी कानून का मसौदा तैयार किया जा रहा है। जिसमें जेल और जुर्माना के साथ चल-साथ बड़े एक्शन लेने की तैयारी की जाएगी।

वहीं इसकी तैयारी की बात करें तो कानून के तहत पेपर लीक के आरोपियों को उम्र कैद की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माना का दंड लागू किया जा सकता है। साथ ही माफियाओं पर गैंगस्टर जैसे एक्ट लगाए भी जा सकते हैं। वहीं कहा जा रहा है कि अगर नकल रोधी कानून गैंगस्टर के दायारे में आया तो नकल माफियाओं की संपत्ति पर बुलडोजर जैसी कार्रवाई भी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+