दिवाली से पहले प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए गुड न्यूज! महंगाई भत्ते में सीएम योगी ने की बढ़ोतरी

UP CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए गुड न्यूज है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिवाली से पहले इन्हें खास तोहफा दिया है। महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसके लिए मार्च 2026 तक ₹1960 करोड़ का अतिरिक्त व्ययभार उतर प्रदेश सरकार वहन करेगी। 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता हो गया है। महंगाई राहत, 01 जुलाई 2025 से लागू होगी। जुलाई से सितंबर 2025 के एरियर भुगतान पर सरकार ₹550 करोड़ से अधिक का अतिरिक्त भार वहन करेगी।

योगी सरकार के इस निर्णय से अब प्रदेश के सभी पात्र 16.35 लाख कर्मचारियों एवं 11.52 लाख पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को 01 जुलाई 2025 से 55 प्रतिशत के स्थान पर 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत का लाभ प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों का हित सरकार की प्राथमिकता है। वर्तमान समय में सरकार ने इनको राहत देने के लिए एक और कदम उठाया है। इन्हें दिवाली से पहले खास तोहफा दिया जा रहा है। महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह उपहार उनके जीवन में नई ऊर्जा, प्रसन्नता और समृद्धि लेकर आएगा।

cm ygoi

इस निर्णय का लाभ सभी कर्मचारियों को मिलेगा, जिनमें सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारी, कार्यप्रभारित कर्मचारी तथा यूजीसी वेतनमान के कर्मचारी शामिल हैं।मंहगाई भत्ता एवं मंहगाई राहत का भुगतान माह अक्टूबर, 2025 से नकद किये जाने की स्थिति में माह नवम्बर, 2025 में क्रमशः ₹161 करोड़ तथा ₹84 करोड़ का व्ययभार का व्ययभार आयेगा। माह जुलाई से सितम्बर, 2025 तक के मंहगाई भत्ता एवं मंहगाई राहत के एरियर के भुगतान पर माह नवम्बर, 2025 में क्रमशः ₹298 करोड़ एवं ₹252 करोड़ का अतिरिक्त नकद व्ययभार आयेगा। इस प्रकार माह नवम्बर, 2025 में कुल ₹795 करोड़ का अतिरिक्त नकद व्ययभार आयेगा। ओपीएस से आच्छादित कार्मिकों के जीपीएफ में ₹185 करोड़ जमा होगा, तत्पश्चात् माह दिसम्बर, 2025 से प्रत्येक माह ₹245 करोड़ का अतिरिक्त व्ययभार आयेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+