प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान को जनांदोलन बनाया- योगी आदित्यनाथ
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नैमिषारण्य में श्रमदान किया एंव लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक भी किया। इस दौरान सीएम योगी ने 550 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं की सौगात दी।
सीएम योगी ने कहा कि जिस तीर्थ की महिमा का रामचरित मानस जैसे पौराणिक ग्रन्थ में उल्लेख है। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान 'स्वच्छता ही सेवा' को आगे बढ़ाने का सौभाग्य मिला।यहां ऋषि मुनियों ने आध्यात्मिक साधना से जो धरोहर दी। इस पौराणिक तीर्थ में चक्रतीर्थ व मां ललिता देवी के दर्शन किए। यह महर्षि दधीचि के त्याग व बलिदान की धरती है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान को जनांदोलन बनाया है तबसे मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू और कालाजार सभी बीमारियां समाप्ति की ओर जा रही हैं। वहीं, हर गरीब के लिए 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा का कवर एक वरदान है। सीतापुर में पीएम आवास योजना के तहत 2,34,800 से अधिक परिवारों को आवास मिला। आजादी के पहले दशक में मकान मिलना चाहिए था लेकिन तब नहीं दिया।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था करेगी। कोई नहीं उजड़ेगा। पहले की तुलना में सबकी आमदनी कई गुना बढ़ जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें तीर्थ की स्वच्छता पर ध्यान देना होगा। गोमती मां गंगा से भी प्राचीन नदी है। गोमती को साफ रखना हमारा दायित्व होना चाहिए। तीर्थ को स्वच्छ बनाये रखें। कहीं गंदगी न हो इसका ध्यान रखें। हमें प्लास्टिक मुक्त भारत की ओर जाना होगा। प्लास्टिक की वैकल्पिक व्यवस्था का प्रयोग करें।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications